मन की बात Live: पीएम मोदी बोले- देश की विकास यात्रा में शामिल हों सभी देशवासी
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लोगों से बात करने के लिए रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी. पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 30 Aug 2020 12:31 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्लीः आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित कर रहे हैं. यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 68वां संस्करण है....More
नई दिल्लीः आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के तहत देश को संबोधित कर रहे हैं. यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 68वां संस्करण है. कार्यक्रम ‘मन की बात’ को देशभर में आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जा रहा है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के 67 वें संस्करण के तहत देश को संबोधित किया था. पीएम मोदी साल 2014 से लगातार मन की बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने लोगों से बात करने के लिए रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी. पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात करते हैं. बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम के जरिए देश का माहौल बीजेपीमय किया था. इसी का नतीजा था कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी. पीएम ने लोगों से मांगे थे सुझावप्रधानमंत्री मोदी ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने बीते 18 अगस्त को ट्वीट कर देशभर में लोगों से मन की बात कार्यक्रम के लिए इनपुट्स और विचारों को साझा करने की अपील की थी. ट्वीट में कहा गया था कि 1800-11-7800 नंबर पर कॉल करके अपने सवालों को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है. ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों पर भी सुन सकते हैं मन की बातकार्यक्रम 'मन की बात' के सांकेतिक भाषा संस्करण का प्रसारण आज सुबह 11 बजे डीडी भारती पर देख सकते हैं. इसके साथ ही 'मन की बात' कार्यक्रम के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों पर पीएम मोदी के प्रसारण के तुरंत बाद सुना जा सकता है. बता दें कि आज रात 8 बजे फिर से इसे प्रसारित किया जाएगा. मोबाइल पर सुनने के लिए अपनाएं ये तरीकामोबाइल पर 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने के लिए आपको 1922 डायल करना होगा. जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें अपनी पसंदीदा भाषा चुन और क्षेत्रीय भाषा को चुन सकते हैं. जिसके बाद कार्यक्रम 'मन की बात' को चुनी गई भाषा में सुन सकते हैं. 17 सितंबर को है पीएम मोदी का जन्मदिन, सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी बीजेपी NEET और JEE परीक्षाएं टाले जाने के पक्ष में दिल्ली सरकार, कहा- कोई वैकल्पिक व्यवस्था लागू करे केंद्र
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों बाद, पांच सितंबर को हम शिक्षक दिवस मनाएंगें. हम सब जब अपने जीवन की सफलताओं को अपनी जीवन यात्रा को देखते है तो हमें अपने किसी न किसी शिक्षक की याद अवश्य आती है. साथियो और विशेषकर मेरे शिक्षक साथियो, वर्ष 2022 में हमारा देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष का पर्व मनाएगा. देश आज जिस विकास यात्रा पर चल रहा है इसकी सफलता सुखद तभी होगी जब हर एक देशवासी इसमें शामिल होगा, इस यात्रा का यात्री हो, इस पथ का पथिक हो, इसलिए, ये जरूरी है कि हर देशवासी स्वस्थ रहे सुखी रहे और हम मिलकर के कोरोना को पूरी तरह से हराएं. कोरोना तभी हारेगा जब आप सुरक्षित रहेंगे, जब आप 'दो गज की दूरी, मास्क जरुरी', इस संकल्प का पूरी तरह से पालन करेंगे. आप सब स्वस्थ रहिए, सुखी रहिए, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ अगली मन की बात में फिर मिलेंगे.