नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर पेंच अब भी फंसा हुआ है.कोई भी राजनीतिक दल अब तक पूर्ण बहूमत साबित नहीं कर पाई है. इधर शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिशों में लगी हुई है. अब इसी बीच अब कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कहा है कि कांग्रेस अकेले चीजों को डिसाइड नहीं कर सकती हैं. एनसीपी प्रमुख शरद पवार और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी 17 नवंबर को बैठक करेंगे.इस दौरान आगे की रणनीति तय होगी.वो निर्णय लेंगे की इस समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा.इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

बता दें कि शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी इधर साथ में सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो वहीं बीजेपी ने कहा है कि उनके बिना राज्य में सरकार नहीं बन सकती है. बीजेपी प्रदेश चंद्रकांत पाटिल ने कहा है, ‘’बीजेपी को 14 निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. हमारे पास कुल मिलाकर 119 विधायकों की संख्या है. इसी वजह से देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि हमारे बिना सरकार नहीं बन सकती.’’ उन्होंने कहा, '''बीजेपी सरकार बनाने का ही विश्वास जताया है. हमारी किसी के साथ चर्चा नहीं लेकिन हम ही स्थिर सरकार देंगे.’’

बता दें कि राज्य में पिछले महीने 24 तारीख को जब नतीजे आए तो बीजेपी सबसे बड़ी राजनीतिक दल थी. उसकी सहयोगी शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक दल थी, लेकिन मुख्यमंत्पी पद को लेकर दोनों दलों में मनमुटाव हो गया. मनमुटाव होने के बाद गठबंधन सहयोगी अलग हो गए और शिवसेना ने एनडीए का साथ छोड़ दिया. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी बीजेपी ने बहुमत नहीं होने का हवाला देते हुए सरकार बनाने का दावा पेश करने से इनकार कर दिया. उसके बाद राज्यपाल ने दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना और उसके बाद एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता दिया, लेकिन दोनों दल समर्थन पत्र पेश करने में नाकाम रहे. बाद में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में प्रदूषण पर बैठक में भाग लेने की जगह इंदौर में जलेबी खाते दिखे गौतम गंभीर, AAP ने साधा निशानाUNESCO: ग्लोबल मंच पर फिर बेनकाब हुआ पाक, भारत ने कहा- पाकिस्तान के डीएनए में है आतंकवादलगातार हो रहा है लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, 6 डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी मेंमहाराष्ट्र: न्यूनतम साझा कार्यक्रम तैयार, शिवसेना कट्टर हिंदुत्व और NCP-कांग्रेस मुस्लिम तुष्टिकरण छोड़ेंगी