मुंबई : महाराष्ट्र में एक के बाद एक डॉक्टरों पर हो रहे हमले के बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं. डॉक्टरों के हड़ताल की वजह से स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ रहा है. महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है.

ताजा मामला मुंबई के सायन अस्पताल का है

दरअसल, महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर डॉक्टरों पर हमले हुए हैं. ताजा मामला मुंबई के सायन अस्पताल का है. इस अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर की पिटायी कर दी. मामला पिछले शनिवार का है. 60 साल की एक महिला को किडनी की बिमारी के चलते सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें : जानिए शपथग्रहण समारोह के बाद मुलायम ने पीएम मोदी के कान में क्या कहा था?

मृत महिला के परिवार वालों ने पहले हंगामा किया

उसी रात उसकी मौत हो गई. उस दौरान ड्यूटी पर डॉक्टर रोहित कुमार तैनात थे. मृत महिला के परिवार वालों ने पहले हंगामा किया और फिर डॉ रोहित पर हमला कर दिया. मुंबई ही नहीं औरंगाबाद में भी सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर को निशाना बनाया गया. मामला बीती रात का है.

डॉक्टर विवेक बडगे इमरजेंसी में मरीज देख रहे थे

इस असप्ताल में डॉक्टर विवेक बडगे इमरजेंसी में मरीज देख रहे थे. तभी एक मरीज को लेकर उसके तीन रिश्तेदार आए और डॉक्टर बडगे से तुरंत देखने की जिद करने लगे. डॉक्टर ने कहा कि वो पहले इमरजेंसी के मरीज को देखेंगे. तभी मरीज के रिश्तेदारों ने हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर बडगे की पिटाई कर दी.

यह भी पढ़ें : मंत्रियों के विभाग बंटवारे को लेकर अमित शाह से मिलने आज दिल्ली आ रहे हैं आदित्यनाथ योगी

पिटाई की टना सीसीटीवी में कैद हो गई थी

14 मार्च को महाराष्ट्र के धुले में मरीज के परिजनों ने एक डॉक्टर की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी थी. पिटाई की टना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पिटाई के कारण डॉ. रोहन मामुनकर की आंखों में खून आ गया था. घायल के परिवारवालों का आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज में देरी की थी.

'उप राजधानी' नागपुर में भी डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गये हैं

डॉक्टरों पर हो रहे लगातार हमलों के बाद महाराष्ट्र की 'उप राजधानी' नागपुर में भी डॉक्टर स्ट्राइक पर चले गये हैं. यहां के दोनों नागपुर सरकारी मेडिकल कॉलेज और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्र स्ट्राइक पर हैं. पुणे के ससून अस्पताल के करीब 200 रेजिंडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं.

देखें वीडियो : 

एक नजर में मामला :

- 12 मार्च को धुले में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर हमला हुआ था - औरंगाबाद, नासिक और मुंबई में भी डॉक्टरों पर हमले हुए गुस्साए मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों से मारपीट की - महाराष्ट्र में करीब 5 हजार रेजिडेंट्स डॉक्टर - महाराष्ट्र के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट्स डॉक्टर की हड़ताल - मुंबई में अस्पतालों में 400 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे