Coronavirus Cases In Mumbai: मुंबई में कोरोना के नए मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार की शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुंबई में 24 घंटे में 5428 कोरोना केस की पुष्टि हुई है. गुरुवार को 3671 मामले दर्ज हुए थे. पूरे महाराष्ट्र में 8,067 नए मामले आए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई पुलिस ने 15 जनवरी तक शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक समुद्र तटों, खुले मैदानों, सैरगाहों, बगीचे, उद्यानों और इस तरह के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है.

मुंबई में पिछले कुछ दिनों के आंकड़े

30 दिसंबर3671
29 दिसंबर2510
28 दिसंबर1377
27 दिसंबर809
26 दिसंबर922
25 दिसंबर757
24 दिसंबर683
23 दिसंबर602
22 दिसंबर490
21 दिसंबर327

पुलिस उपायुक्त (अभियान) एस चैतन्य ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जो शुक्रवार दोपहर एक बजे से प्रभावी हो गया और अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो यह 15 जनवरी तक लागू रहेगा. 

आदेश में कहा गया है, ‘‘ शहर में कोविड-19 और ओमिक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर अब भी महामारी का खतरा है.’’ आदेश में कहा गया कि लोगों के स्वास्थ्य और जीवन को किसी तरह का खतरा न हो, इसके मद्देजर प्रतिबंध लगाए गए हैं. आदेश में कहा गया कि शादियों में चाहे समारोह बंद स्थल या खुले में आयोजित हो उसमें अधिकतम 50 लोग ही हिस्सा ले सकते हैं.

आदेश में कहा गया, ‘‘ किसी भी तरह के जमावड़े या कार्यक्रम चाहे वह सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक या धार्मिक हो, वह खुले में आयोजित हो या बंद स्थल पर आयोजित हो, अधिकतम 50 व्यक्ति तक ही शामिल हो सकते हैं.’’

COVID 19 Cases In India: खांसी, सिरदर्द और गले में खराश होने पर भी कराएं कोरोना का टेस्ट, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी