नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत 100 रुपये तक पहुंचने के बाद एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी आसमान छूने लगी है. गुरुवार को फिर एक बार एलपीजी की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई. इसके बाद अब 14.2 किलो की बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 794 रुपये हो गई. सिर्फ 21 दिनों के अंदर 100 रुपये की वृद्धि हुई है. इसके अलावा दिसंबर से लेकर अब तक सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये का इजाफा हुआ है. दिसंबर के अब तक 5 बार कीमतों में इजाफा हो चुका है.

एक दिसंबर से पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी लेकिन 1 दिसंबर को 50 रुपये बढ़ा दी गई. इसके बाद से लेकर अब तक 200 रुपये की वृद्धि हो गई है. 16 दिसंबर को एलपीजी की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई और सिलेंडर 694 रुपये का हो गया. 4 फरवरी को की गई बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत बढ़कर 719 रुपये हो गई है. 15 फरवरी को 769 रुपये हुई और 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ने से इसकी कीमत 769 रुपये से 794 रुपये पर पहुंच गया.

कब कितनी बढ़ी सिलेंडर की कीमत

25 फरवरी25794
15 फरवरी50769
04 फरवरी25719
16 दिसंबर50694
01 दिसंबर50644

प्रमुख शहरों में बिना सब्सिडी वाले 14.2 Kg LPG सिलेंडर की नई कीमत

शहर कीमत
दिल्ली794
मुंबई794
कोलकाता822
लखनऊ832
आगरा807
जयपुर805
पटना884
इंदौर822
पुणे798
अहमदाबाद801

ये भी पढ़ें-सोशल प्लेटफॉर्म की मनमानी पर सरकार का शिकंजा, 24 घंटे में हटानी होगी आपत्तिजनक पोस्ट, पढ़ें बड़ी बातें

सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन्स जारी, सरकार ने कहा- आपत्तिजनक सामग्री और हिंसा मंजूर नहीं