Lokayukta In Karnataka: लोकायुक्त के अधिकारी सोमवार (24 अप्रैल) को पूरे कर्नाटक में सरकारी अधिकारियों के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रहे हैं. यह अभियान कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति को लेकर है. बेंगलुरु में येलहंका इलाके में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) से जुड़े एडीजीपी के आवास पर छापेमारी की जा रही है.

लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, दावणगेरे, बेल्लारी, बीदर, कोलार और अन्य जिलों में भी छापेमारी चल रही है. बीबीएमपी के एडीजीपी गंगाधरैया के आवासों की तलाशी भी ली जा रही है. येलहंका और महालक्ष्मी लेआउट में उनके आवासों पर 15 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है. टीम का नेतृत्व एक एसपी, एक डिप्टी एसपी और एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं.

 

सीईओ एन. वेंकटेशप्पा के संपत्तियों की तलाशी

लोकायुक्त एसपी उमेश के नेतृत्व में जांच अधिकारी ने कोलार जिले में तालुक पंचायत के सीईओ एन. वेंकटेशप्पा के कई स्थानों पर संपत्तियों की तलाशी ले रहे हैं. एक और अधिकारी हुसैन साब के बेल्लारी और बेंगलुरु स्थित घरों पर भी छापेमारी की जा रही है. बसवकल्याण के बीदर,मुदुबी के आनंदनगर में उप तहसीलदार विजयकुमार स्वामी के छह आवासों और संपत्तियों पर भी तलाशी चल रही है. कार्यपालक अभियंता सुरेश मेड़ा के बीदर के गुरुनगर स्थित आवास और नौबाद स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है.इस दौरान लोकायुक्त अधिकारी डीसीएफ नागराज और तहसीलदार नागराज के दावणगेरे स्थित आवासों में तलाशी के लिए मौजूद हैं.

चेन्नई में भी 50 जगहों पर रेड

कर्नाटक के अलावा आयकर विभाग ने तमिलनाडु में कई जगहों पर छापेमारी की. तमिलनाडु में अन्ना नगर क्षेत्र में G स्कवायर शेयरहेल्डर, DMK विधायक एम.के. मोहन के पुत्र कार्तिक के निवास पर आईटी विभाग ने छापे मारे हैं. छापेमारी के विरोध में DMK के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़े-

Atiq Ahmed Murder: अल कायदा ने अतीक-अशरफ को बताया 'शहीद', बहरीन की संसद में उठा हत्या का मामला