नई दिल्ली: देश में एक जून से अनलॉक एक की शुरुआत हो रही है. लॉकडाउन का असर सबसे ज्यादा प्रवासी मजदूरों पर दिखाई दिया. वहीं एक 99 साल की बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला प्रवासी मजदूरों के लिए खाने का पैकेट तैयार करते हुए दिखाई दे रही है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो ट्विटर के यूजर जाहिद एफ अब्राहिम ने अपने अकाउंट से शेयर किया. वीडियो को शेयर करते हुए जाहिद ने लिखा, '' मेरी 99 साल की चाची मुंबई के प्रवासी मजदूरों के लिए खाने का पैकेट तैयार कर रही हैं.''
वीडियो में बुजुर्ग महिला रोटी और सब्जी पैक करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस वीडियो पर कई लोगों ने इमोशनल कमेंट किए हैं. साथ ही वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं करीब 1700 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रि-ट्वीट किया है. इसके अलावा 11 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
ये भी पढ़ें-
तमिलनाडु में 30 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में मिलेगी छूट
यूपी: मेरठ में अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
