मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

मशहूर शायर राहत इंदौरी का कोविड-19 के इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 70 साल के थे. इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने पुष्टि की है.

एबीपी न्यूज़ Last Updated: 11 Aug 2020 06:53 PM

बैकग्राउंड

इंदौर: मशहूर शायर राहत इंदौरी का निधन हो गया है. कोरोना वायरस से संक्रमित थे. आज ही उन्होंने ट्वीट कर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर दी थी. इंदौर...More

छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया, "इंदौरी के दोनों फेफड़ों में निमोनिया था और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था." उन्होंने बताया, "सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया था और ऑक्सीजन दी जा रही थी. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद हम उनकी जान नहीं बचा सके.