LIVE Updates: इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी का धरना खत्म, कहा- देश में लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि विपक्ष देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है और नागरिकता संशोधन कानून संसद से पास हुआ है और इसमें किसी भी भारतीय नागरिक का हक नहीं छीना जा रहा है.

ABP News BureauLast Updated: 16 Dec 2019 06:32 PM

बैकग्राउंड

नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर कल जो दिल्ली में हुआ उससे पूरा देश स्तब्ध है. आधी रात तक दक्षिण दिल्ली के जामिया के आसपास के इलाकों में ऐसा...More


जामिया हिंसा पर प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठी हैं और उन्होंने कहा है कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ देश लड़ेगा. देश में लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं. प्रधानमंत्री डूबती अर्थव्यवस्था पर बोलें और उन्नाव रेप मामले पर भी पीएम ने कुछ नहीं कहा.
दिल्ली हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान आया है. सोनिया गांधी ने कहा है कि शासन देने में सरकार फेल है और मोदी सरकार बंटवारे की जननी है. मोदी सरकार की मंशा साफ है कि देश में अस्थिरता फैलाओ, देश में हिंसा फैलाओ, देश के युवाओं के अधिकार छीनते जाओ. देश में धार्मिक उन्माद का वातावरण बनाओ और राजनैतिक रोटियां सेंकते जाओ.