PM Modi Australia Visit Highlights: पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना, ट्वीट कर प्रधानमंत्री अल्बनीज का किया धन्यवाद
PM Narendra Modi Australia Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का दौरा कर वापस भारत लौटने के लिए ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गए हैं.
ABP LiveLast Updated: 24 May 2023 04:26 PM

बैकग्राउंड
PM Modi Australia Visit Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया हैं. बुधवार (24 मई) को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ...More
PM Modi Australia Visit Latest Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया हैं. बुधवार (24 मई) को प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोवाल भी मौजूद रहे. बैठक के बाद दोनों देशों ने समझौता ज्ञापनों पर (MoU) पर हस्ताक्षर किए. दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध टी-20 मोड में आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच पुल की तरह है. प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से वार्ता में पीएम मोदी ने अगले दशक में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात की.द्विपक्षीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों पर हमले का मुद्दा भी उठाया. प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ वार्ता के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे तत्वों को अपने विचारों और करतूतों से भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को खराब करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. प्रधानमंत्री अल्बनीज़ ने जो कदम उठाए हैं उनके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. साथ ही उन्होंने भरोसा दिया है कि भविष्य में भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के ऐतिहासिक एडमिरल्टी हाउस में पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. वहां, एंथोनी अल्बनीज ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में विजिटर बुक पर भी हस्ताक्षर किए.मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी के एरिना स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया था. पीएम मोदी को सुनने के लिए 20 हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे थे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पारस्परिक विश्वास और सम्मान को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच गहरे संबंध की नींव बताया और ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय प्रवासियों को इसका श्रेय दिया.
तीन देशों का दौरा कर वापस आ रहे पीएम मोदी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि तीन देशों के सफल दौरे का समापन. पीएम नरेंद्र मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए.