PM Modi Birthday Live: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, देश-विदेश से मिल रही शुभकामनाएं
PM Narendra Modi Birthday Today: बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने के निर्देश दिए हैं. दिव्यांगों के लिए भी शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 17 Sep 2020 02:31 PM

बैकग्राउंड
Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के वडोदरा में 'केक फॉर कोरोना वॉरियर'...More
Happy Birthday PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो गए हैं. इस मौके पर पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के वडोदरा में 'केक फॉर कोरोना वॉरियर' के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ी डिजिटल केक कटिंग सेरेमनी रखी गई है. इस 71 फीट लंबे केक को 711 कोरोना वॉरियर काटेंगे. इसके अलावा देशभर के बीजेपी कार्यकता अलग-अलग शहरों में कुछ अलग तरीके से पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने की कोशिश कर रहे हैं. वाराणसी में पीएम मोदी के 70वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीपदान के जरिए उनकी लंबी उम्र की कामना की गई. यूपी के औरैया में बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर ने जिला अस्पताल में अपने हाथों से सफाई की. चेन्नई में गरीबों को 70 गैस स्टोव बांटे गए. वहीं मणिपुर के इंफाल में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा ने पेड़ लगाया. बीजेपी कार्यकर्ता आज कैसे मनाएंगे जन्मदिनबीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने के निर्देश दिए हैं. दिव्यांगों के लिए भी शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे. प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और रक्तदान के कार्यक्रम होंगे. आज शाम 4 बजे चंदनी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिव्यागों को 70 उपकरण वितरित करेंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर नेशनल और इंटरनेशनल कलाकारों की ओर से दोपहर 12 बजे एक वर्चुल रिप्रेंसेटेशन दिया जाएगा. दोपहर 12.30 बजे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थीयों के मजलिस पार्क कैंप, आदर्श नगर, नई दिल्ली के बीच सिलाई मशीन, ई-रिक्शा, रेहड़ी और भोजन सामग्री वितरित करेंगे. अपने पिछले जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी गृहराज्य गुजरात गए थे. सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की महाआरती में हिस्सा लिया था. वहीं अपना 68वां जन्मदिन उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी में मनाया था. ये भी पढ़ें-PM Modi Birthday: संघ प्रचारक से प्रधानमंत्री तक का सफर, पीएम मोदी की कहानी संघर्ष और साहस को बयां करती हैPM Narendra Modi Birthday: 70 साल के हुए पीएम मोदी, बीजेपी इन कार्यक्रमों के जरिए मनाएगी जन्मदिन
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को जन्मदिन के मौके पर बधाई दी. उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, 'देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर विश्वपटल पर 'भारतवर्ष' के मान-सम्मान को बढ़ाने वाले जननायक, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.'