Live: दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया, तनाव की बात झूठी
दिल्ली के कई इलाकों में तनाव की अफवाह उड़ी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक अफवाह फैलाता हुआ यदि कोई पाया गया तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा और फिर खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 01 Mar 2020 11:33 PM

बैकग्राउंड
Delhi violence: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज की है और 903 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत...More
Delhi violence: उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अब तक 254 प्राथमिकी दर्ज की है और 903 लोगों को गिरफ्तार किया है या हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत 41 मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, पिछले चार दिनों में उन्हें दंगे को लेकर कोई फोन नहीं आया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंगा-प्रभावित इलाकों में स्थिति नियंत्रण में है. इस बीच सुरक्षा कारणों से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है. बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में 22, 23 और 24 फरवरी को भीषण हिंसा हुई थी और कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई. हिंसा की घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है. अमन चैन बहाल करने के लिए प्रशासन प्रयासरत है.
नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट (उत्तर पश्चिम) के थाना शालीमार बाग इलाके के एसएचओ ने झूठी अफवाह फैलने के बाद शालीमार बाग इलाके में पुलिस टीम के साथ गस्त किया और इलाके को शांत बनाए रखने के लिए स्थानीय निवासियों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा.