नागरिकता संशोधन बिल LIVE: समर्थन को लेकर शिवसेना ने सस्पेंस बढ़ाया, संजय राउत बोले- लोकसभा में जो हुआ वो भूल जाइए
Citizenship Amendment Bill 2019: पूर्वात्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) ने नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ शाम चार बजे तक बंद का आह्वान किया है. कई अन्य संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी इसे अपना समर्थन दिया है.
ABP News BureauLast Updated: 10 Dec 2019 02:14 PM
बैकग्राउंड
नागरिकता संशोधन बिल (CAB) लंबी चर्चा के बाद लोकसभा से पास हो चुका है. विधेयक के पक्ष में 311 मत और विरोध में 80 मत पड़े. अब बिल को राज्यसभा...More
नागरिकता संशोधन बिल (CAB) लंबी चर्चा के बाद लोकसभा से पास हो चुका है. विधेयक के पक्ष में 311 मत और विरोध में 80 मत पड़े. अब बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा. लोकसभा में बिल को कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, बीएसपी, समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम समेत अन्य दलों ने संविधान के खिलाफ बताया. निचले सदन में विधेयक पर सदन में सात घंटे से अधिक समय तक चली चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं सदन के माध्यम से पूरे देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह विधेयक कहीं से भी असंवैधानिक नहीं है और संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन नहीं करता. अगर इस देश का विभाजन धर्म के आधार पर नहीं होता तो मुझे विधेयक लाने की जरूरत ही नहीं पड़ती. उन्होंने कहा कि नेहरू-लियाकत समझौता काल्पनिक था और विफल हो गया और इसलिये विधेयक लाना पड़ा. बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर के राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. छात्र संगठनों की तरफ से संयुक्त रूप से बुलाया गया 11 घंटे का बंद सुबह पांच बजे शुरू हो गया. पूर्वात्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) ने इस विधेयक के खिलाफ शाम चार बजे तक बंद का आह्वान किया है. कई अन्य संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी इसे अपना समर्थन दिया है. इस बंद के आह्वान के मद्देनजर असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.