महाराष्ट्र में अजित पवार बने डिप्टी सीएम, आदित्य ठाकरे ने भी ली मंत्री पद की शपथ
जानकारी के मुताबिक एनसीपी की ओर अजित पवार के लिए गृहमंत्रालय की मांग की जा रही थी लेकिन शिवसेना की ओर से उन्हें वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव दिया गया था. अजित पवार के मंत्रालय को लेकर देर रात तक चर्चा हुई.
ABP News BureauLast Updated: 30 Dec 2019 02:34 PM
बैकग्राउंड
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. विस्तार की बड़ी खबर है कि अजित पवार डिप्टी सीएम बनने जा रहे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और...More
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. विस्तार की बड़ी खबर है कि अजित पवार डिप्टी सीएम बनने जा रहे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री. अजित पवार डिप्टी CM बनेंगे यानी चाचा शरद पवार ने भतीजे अजित पवार को माफ कर दिया. ये वही अजित पवार हैं जिन्होंने पार्टी से बगावत करके बीजेपी के साथ सरकार बनाई थी लेकिन शरद पवार ने पहले पार्टी को संभाला और फिर घर की कलह को भी खत्म कर दिया. दरअसल जानकारी के मुताबिक एनसीपी की ओर अजित पवार के लिए गृहमंत्रालय की मांग की जा रही थी लेकिन शिवसेना की ओर से उन्हें वित्त मंत्रालय का प्रस्ताव दिया गया था. अजित पवार के मंत्रालय को लेकर देर रात तक चर्चा हुई. माना जा रहा है कि उन्हें वित्त मंत्रालय सौंपा जा सकता है. संभावित मंत्रियों की लिस्ट भले ही सामने आ गई हो लेकिन मंत्रालयों को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. शिवसेना की ओर से अब्दुल सत्तार का नाम भी लिस्ट में शामिल किया गया है, अब्दुल सत्तार चुनाव से पहले ही शिवसेना में शामिल हुए थे. ऐसे में कैबिनेट मंत्री का पद मिलना उनके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं माना जा रहा है. उद्धव ठाकरे के इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुल आठ नए मंत्रियों को जगह दी गई जा रही है.
शिवसेना के कोटे से कौन कौन बना मंत्री: आदित्य ठाकरे, अनिल परब, प्रताप सरनाईक, रविंद्र वायकर, सुनील राऊत, उदय सामंत, भास्कर जाधव या वैभव नाईक, आशीष जैस्वाल या संजय रायमुलकर, बच्चू कडू, संजय राठोड शंभुराजे देसाई, प्रकाश अबिटकर, संजय शिरसाट, अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत, गुलाबराव पाटील, दादा भुसे, सुहास कांदे.