Jharkhand Election Results: कांग्रेस गठबंधन को 47, बीजेपी को 25 और JVM को 3 सीटें, रघुवर दास भी हारे

Jharkhand Election Results: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के रिजल्ट आज घोषित हो रहे हैं. रुझानों के मुतााबिक कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. राज्य में सरकार बनाने के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी है जबकि गठबंधन 45 सीटों पर आगे है. रुझानों में सत्ताधारी BJP कांग्रेस गठबंधन से बहुत पीछे 26 सीटों पर जीतती दिख रही है. बता दें कि विधानसभा चुनाव की कुल 81 सीटों पर 1216 उम्मीदवार मैदान में हैं. विधानसभा चुनाव रिजल्ट से जुड़ी पल-पल की खबरों के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

ABP News BureauLast Updated: 24 Dec 2019 12:17 AM

बैकग्राउंड

Jharkhand Election Results Live Updates: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं. राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सबसे ज्यादा 30 सीटें जीती हैं. कांग्रेस के खाते...More

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. वो पहले ही अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर चुके हैं और उन्होंने शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर बीजेपी हारती है तो ये मेरी जिम्मेदारी है. उन्होंने राज्य की सवा तीन करोड़ जनता का आभार भी व्यक्त किया था और कहा था कि उन्होंने 5 साल पूरी ईमानदारी से काम करने का प्रयास किया.