Coronavirus Live Updates: देश में कोरोना के पॉजिटिव मामले 40000 के पार, अब तक 1300 से अधिक लोगों की मौत

लॉकडाउन का तीसरा चरण 4 मई से आरंभ होगा और 17 मई तक चलेगा. इस तीसरे चरण के दौरान देश को तीन हिस्सों में बांटा गया है.सरकार ने अपने नए आदेश में यह भी स्पष्ट किया है की कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह के काम की परमिशन नहीं होगी.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 04 May 2020 05:52 PM

बैकग्राउंड

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार के पार हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 से मरने वालों...More


देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हजार के पार चली गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल 40263 कोरोना के मामले हो गए हैं.इसमें 28070 एक्टिव केस हैं. वहीं 10886 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. 1306 लोगों की अब तक कोरोना से देश में मौत हो गई है.