Coronavirus: दुनिया में कोरोना के मरीजों की संख्या 6 लाख के पार, अबतक 28 हजार 243 लोगों की मौत
Coronavirus LIVE Update: देश में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अबतक कुल 902 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ
एबीपी न्यूज़Last Updated: 28 Mar 2020 11:33 PM
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: भारत समेत में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 902 हो गई. इनमें से 19 लोगों की मौत हुई है और 83 मरीज...More
नई दिल्ली: भारत समेत में पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 902 हो गई. इनमें से 19 लोगों की मौत हुई है और 83 मरीज ठीक हुए हैं. बाकी का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर केरल में है, जहां 176 लोग COVID-19 से संक्रमित हुए हैं.
भारत की सबसे अमीर खेल संस्था बीसीसीआई ने शनिवार को कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष में 51 करोड़ रूपये दान में दिये हैं. बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली, सेक्रेटरी जय शाह और पदाधिकारी और संबद्ध राज्य संघों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष में 51 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की.
देश भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इनकी संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है. देश में अब कोरोना के 1003 मरीज हैं. वहीं, 19 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं. इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार का ध्यान उन क्षेत्रों पर है जहां इनके मामले ज्यादा सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.