हिंदुस्तान शिखर समागम : एक मंच पर स्वरा भास्कर, तिग्मांशु धुलिया और जीशान अयूब
हिंदुस्तान शिखर समागम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने 22 करोड़ जनता के लिए किया. हम तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं. पहले साल हमने किसानों पर केंद्रित रखा.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 22 Feb 2020 05:57 PM
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: देश के राजनीतिक और सामाजिक हालात कों लेकर हिंदुस्तान शिखर समागम आयोजन कर रहा है. इस शिखर समागम में राजनीति, सिनेमा और खेल जगत की मशहूर हस्तियां हिस्सा लेंगी....More
नई दिल्ली: देश के राजनीतिक और सामाजिक हालात कों लेकर हिंदुस्तान शिखर समागम आयोजन कर रहा है. इस शिखर समागम में राजनीति, सिनेमा और खेल जगत की मशहूर हस्तियां हिस्सा लेंगी. हिंदुस्तान शिखर समागम में जहां उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ विकास का रोडमैप समझाएंगे. वहीं अखिलेश यादव सरकार के कामकाज को लेकर विपक्ष की सोच बताएंगे. कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगे.इस कार्यक्रम की लगातार कवरेज आप एबीपी न्यूज़ पर सुबह 10 बजे से देख सकते हैं. स्मृति ईरानी के अलावा सुबह 10.45 बजे शिखर समागम के मंच पर होंगे कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा. दोपहर 12.15 बजे एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आमने सामने होंगे. दोपहर 12.55 पर सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी बात रखेंगे.इसके अलावा सिनेमा जगत से दोपहर 2.28 बजे डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और अभिनेता जीशान अयूब शिखर समागम के मंच पर होंगे. शाम चार बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश और देश के हालात पर चर्चा करेंगे.
अभिनेता जीशान अयूब ने शाहीन बाग में कहा कि शाहीन बाग के लोग ही तय करेंगे कब हटेंगे. 'हिन्दुस्तान शिखर समागम' उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में लोगों ने एक साथ तय किया कि प्रदर्शन करेंगे. अब वे ही तय करेंगे कि कब जाएंगे. जीशान अयूब ने कहा कि कई अन्य रास्ते भी वहां बंद हैं. पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर रास्ते बंद कर रखे हैं. लेकिन वहां शाहीन बाग और जामिया में तब भी गोली चल गई. शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाना कि उन्होंने रास्ता बंद कर रखा है, यह गलत है. शाहीन बाग का मैं प्रतिनिधि नहीं हूं.
'हिन्दुस्तान शिखर समागम' में अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि एनपीआर और एनआरसी के बिना सीएए का भारतीय लोगों से कोई लेना देना नहीं है. आज सरकार कह देगी कि एनपीआर और एनआरसी नहीं लाएंगे तो सीएए का विरोध अपने आप बंद हो जाएगा. स्वरा भास्कर ने कहा कि एनआरसी में कई ऐसे प्रावधान हैं जो डराते हैं. सरकार ने असम में एनआरसी लाया और इसका परिणाम सबके सामने है.