Coronavirus Live Updates: अशोक गहलोत बोले- राजस्थान सभी मानदंडों में बेहतर, हमारे काम की PM ने तारीफ की
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम के चार बजे बताया कि पिछले 24 घंटे में 1396 नए मामले आए हैं. अब तक 27892 मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें से 381 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं. अब तक 6184 मरीज ठीक हुए हैं और 872 लोगों की मौत हुई है. दुनिया में फैली इस महामारी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 27 Apr 2020 06:15 PM
बैकग्राउंड
Coronavirus Live Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में किस तरह से आगे बढ़ना है, इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे...More
Coronavirus Live Updates: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में किस तरह से आगे बढ़ना है, इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे. इसके अलावा कोरोना वायरस से जुड़े कई मामलों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. कोरोना संकय के बीचसिंगापुर यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में दावा किया गया है कि भारत में 21 मई के आस-पास कोरोना वायरस खत्म हो सकता है. एक ओर जहां भारत में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं ऐसे भी कुछ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है जहां मामले ना के बराबर है. इसके अलावा ठीक होने वालों की संख्या भी काफी अच्छी है. ऐसे सात राज्य है जहां कुल संक्रमित मरीजों की संख्या सिर्फ 40 है, वहीं सबसे अच्छी बात है की इन सातों राज्यों में एक भी मौत नहीं हुई है. कोरोना वायरस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. यह भी पढ़ें- Coronavirus: अमेरिका में अबतक 55 हजार लोगों की मौत, 9 लाख 87 हजार से ज्यादा संक्रमित कोरोना से दुनिया भर में करीब 30 लाख लोग संक्रमित, मरने वालों की संख्या भी दो लाख के पार
तब्लीगी जमात मामला: मौलाना साद के वकील ने दावा किया है कि साद पूछताछ के लिए तैयार हैं. लेकिन अभी तक पूछताछ का नोटिस नहीं मिला है. अन्य नोटिस का जवाब दिया गया है.
पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र सरकार अचानक सर्कुलर जारी कर रही है. मुझे इससे कोई समस्या नहीं है, लेकिन कुछ परामर्श अवश्य होना चाहिए. उन्हें राज्यों की स्थिति पूछनी चाहिए. एक तरफ वे कहते हैं कि लॉकडाउन कोसख्ती से जारी रखना चाहिए, दूसरी तरफ वे सभी दुकानें खोलने के लिए कह रहे हैं. क्या करे? केंद्र सरकार जो कह रही है और उनके निर्देशों के बीच स्पष्टता का अभाव है.