CAA के खिलाफ प्रदर्शन LIVE: दिल्ली के सीलमपुर में हुई हिंसा में 12 पुलिसकर्मियों समेत 21 घायल
राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को भी झुलसा रहा है. राज्य सरकारों ने अफवाहें फैलाने से रोकने के लिए हिंसा वाली जगहों पर इंटरनेट सेवाओं को बैन कर दिया है. पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहें.
ABP News BureauLast Updated: 17 Dec 2019 11:06 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को भी झुलसा रहा है. देश...More
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुरू हुआ हिंसक प्रदर्शन पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा अब उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को भी झुलसा रहा है. देश के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन अभी भी जारी है. राज्य सरकारों ने अफवाहें फैलाने से रोकने के लिए हिंसा वाली जगहों पर इंटरनेट सेवाओं को बैन कर दिया है. कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्य़ान नहीं देने की अपील की थी. सीएए के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.यह भी पढ़ें-प्रियंका गांधी ने 'नागरिकता कानून' को बताया संविधान नष्ट करने वाला, छात्रों के समर्थन में बैठी थीं धरने पर ममता की चेतावनी- ‘पश्चिम बंगाल में NRC और CAA लागू करना है तो मेरी लाश से गुजरना होगा’ दिल्ली की बसों में आग क्या पुलिस ने लगाई, ABP न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया सच वीडियो देखें-
गरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ मंगलवार दोपहर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए प्रदर्शन के बाद रात में ब्रिजपुरी में भी प्रदर्शन हुए और लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई. हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है.