Bangalore Violence Live Updates: बेंगलुरु हिंसा में अबतक तीन लोगों की मौत, 60 पुलिसकर्मी घायल
पोस्ट लिखने के आरोप में कर्नाटक के विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति के भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही इस मामले में अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना जुड़े तमाम बड़े अपडेट्स के लि्ए बनें रहें हमारें साथ
एबीपी न्यूज़Last Updated: 12 Aug 2020 02:47 PM
बैकग्राउंड
बेंगलूरु: बेंगलूरु में एक विधायक के भांजे की फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा हो गई. ग़ुस्साई भीड़ ने विधायक के घर और थाने पर हमला कर दिया. पुलिस की फायरिंग...More
बेंगलूरु: बेंगलूरु में एक विधायक के भांजे की फेसबुक पोस्ट के बाद हिंसा हो गई. ग़ुस्साई भीड़ ने विधायक के घर और थाने पर हमला कर दिया. पुलिस की फायरिंग में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. एक एडिश्नल कमिश्नर समेत 60 लोग घायल हुए हैं. वहीं पोस्ट लिखने के आरोप में कर्नाटक के विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति के भांजे को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही इस मामले में अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल आरोप है कि विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भांजे ने पैगंबर मोहम्मद साहब के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी. ये ख़बर फैलने के बाद शाम साढ़े 7 बजे के क़रीब मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ उनके घर के बाहर जमा हो गई.
विधायक मूर्ति ने समुदाय के लोगों से हिंसा नहीं करने की अपील की. उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं मुस्लिम भाईयों से अपील करता हूं कि कुछ बदमाशों की गलतियों के चलते हमें हिंसा में शामिल नहीं होना चाहिये. लड़ने-झगड़ने की कोई जरूरत नहीं है. हम सभी भाई हैं. हम कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे. हम भी आपके साथ हैं. मैं अपने मुस्लिम दोस्तों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं.