LIVE: सिसोदिया ने बोले- 16 फरवरी को होगा केजरीवाल का शपथ ग्रहण, दिल्ली ने अपने बेटे को जिताया

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को राम लीला मैदान में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उससे पहले आज केजरीवाल को आप का विधायक दल का नेता चुना जाएगा.अरविंद केजरीवाल से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 12 Feb 2020 01:30 PM

बैकग्राउंड

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है. पार्टी को 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत मिली है. पार्टी के...More

मनीष सिसोदिया ने कहा- मैं विधायक दल की बैठक से आ रहा हूं, अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया. 16 फरवरी को रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण होगा. मैं दिल्ली के लोगों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करता हूं