Jammu and Kashmir News: इन दिनों जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों को काफी सक्रिय देखा जा रहा है, नतीजतन आए दिन सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आतंकवादियों से हो रही है. ताजा मामले में बुधवार को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) के कमांडर की जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौत हो गई, इस दौरान एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर के टोफ गांव में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अरनिया सेक्टर में जेल से सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मोहम्मद अली हुसैन मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया. जानकारी के अनुसार मोहम्मद अली हुसैन को हथियार की बरामदगी के लिए मौके पर ले जाया जा रहा था.

लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर की मौत

मौके पर फायदा उठाते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद अली हुसैन ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की और मौके से भागने की कोशिश करने लगा. इस दौरान पुलिस की ओर से चलाई गई गोली लगने से वह घायल हो गया. इसके बाद अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया.

एडीजीपी मुकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जब पैकेट खोला जा रहा था तो आरोपी ने एक पुलिस अधिकारी पर हमला किया और उसकी सर्विस राइफल छीन ली, इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया. पुलिस का कहना है कि मोहम्मद अली हुसैन जेल से सक्रिय था और वादी में ड्रोन की मदद से हथियार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. 

सुरक्षाबलों ने बरामद किए ड्रोन से गिराए हथियार

जम्मू के अरनिया में ड्रोन की मदद से हथियार गिराने के मामले में एक आरोपी ने ऑपरेशन में हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका का खुलासा किया था. जिसके बाद टोफ गांव से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था. वहीं अन्य स्थान की पहचान के लिए मौके पर ले जाते समय मोहम्मद अली हुसैन ने भागने की कोशिश की थी.

वहीं जम्मू (Jammu) के अरनिया (Arnia) में बम निरोधक दस्ते ने पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से आए ड्रोन (Drone) से गिराए गए पैकेट को बरामद कर लिया है. जिसकी तलाशी के दौरान उसमें से एक राइफल, पिस्तौल के साथ कई मैगजीन और हथगोले बरामद किए गए. इसकी जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) की ओर से दी गई है.

इसे भी पढ़ेंःBihar Politics: नीतीश कुमार के दावों को अमित शाह ने किया खारिज, कैबिनेट में आरसीपी सिंह को शामिल किए जाने पर कही ये बात

Chinese Spy Ship: 'सुरक्षा मुद्दों से जुड़े सभी घटनाक्रम पर नजर', चीनी पोत के श्रीलंका पहुंचने पर बोले एस जयशंकर