कोलकाता: कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में ईएम बाईपास के पास कई झोपड़ियों में आग लग गई. 16 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं. अधिकारी ने कहा कि एलपीजी सिलेंडर और झोपड़ी में रखे अन्य ज्वलनशील पदार्थों से यह आग और भड़क रही है.

शाम 6.38 बजे दमकल विभाग को आग की सूचना मिली और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. आग के कारण व्यस्त ई एम बाईपास पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई.