Kerala Blast Highlights: केरल ब्लास्ट में अब तक दो लोगों की मौत, CM विजयन ने जांच के लिए बनाई 20 सदस्यीय टीम

Kerala Blast Highlights: केरल के कोच्चि में हुए बम धमाके के बाद कंवेंशन सेंटर पर पुलिस पहुंच गई है. पूरे इलाके को घेर लिया गया है. यहां पढ़ें सभी अपडेट्स

एबीपी लाइवLast Updated: 29 Oct 2023 10:47 PM

बैकग्राउंड

Kochi Convention Center Blast Highlights: केरल के कोच्चि में एक कंवेंशन सेंटर में चल रही प्रार्थना सभा में रविवार (29 अक्टूबर) को जबरदस्त धमाका हुआ. जिस वक्त ये धमाका हुआ,...More

केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

कोच्चि के कलामासेरी में हुए धमाके के बाद केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस ब्लास्ट के बाद देश की राजधानी दिल्ली के कई इलाकों मं भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.