Avalanche In Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग (Sonamarg) में बर्फीला तूफान आया. सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जहां बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है. घटना के वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिनमें हिमस्खलन को साफ देखा जा सकता है. कई लोगों के आपदा की चपेट में आने की खबर है.

सोनमर्ग में बालटाल इलाके के पास हिमस्खलन का फुटेज एबीपी न्‍यूज चैनल पर दिखाया गया. जानकारी के मुताबिक, कश्मीर (Kashmir) घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से पूरे कश्मीर में बीती रात का तापमान काफी गिर गया. उसके बाद सोनमर्ग में बालटाल क्षेत्र के पास हिमस्खलन के हालत बने. गुरुवार, 12 जनवरी को जहां हिमस्खलन हुआ है, वो जगह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में है. एक वीडियो में हिमस्खलन होता साफ देखा जा सकता है.

मजदूर का शव बरामद, बचाव कार्य जारीगुरुवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक मजदूर की जान चली गई. मलबे में से उसकी लाश निकाली गई है. अभी इलाके में बचाव-कार्य चल रहा है. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, जम्मू-कश्मीर में दो बार हिमस्खलन की सूचना मिली. मौसम की बात करें तो कल बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसी तरह श्रीनगर में तापमान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं, घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसी प्रकार, अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

'चिल्लई कलां' की चपेट में कश्मीरफिलहाल, कश्मीर 'चिल्लई कलां' (Chillai Kalan) की चपेट में है. चिल्लई कलां मौसम की 40 दिनों की वो अवधि होती है जब बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है. यहां 'चिल्लई कलां' 21 दिसंबर को शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है. हालांकि, शीत लहर उसके बाद भी जारी रहती है. 'चिल्लई कलां' के बाद यहां 20 दिनों तक 'चिल्लई खुर्द' और फिर 10 दिनों तक 'चिल्लई बच्चा' का दौर रहता है. 

यह भी पढ़ें: ‘CID प्रवक्‍ता की तरह काम नहीं कर सकते’, जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की मां को पासपोर्ट न देने पर हाईकोर्ट ने अधिकारियों को फटकारा