India Pakistan News Live: 'जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक...', सिंधु जल समझौते पर भारत का PAK को क्लीयर मैसेज
India Pakistan News Hindi Live: पीएम मोदी ने कहा, "भारत माता की जय से दुश्मन का कलेजा कांपता है. आपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है. भारत माता की जय हर नागरीक की आवाज है."

बैकग्राउंड
India Pakistan Live: भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम हुए सीजफायर समझौते के बाद अब दोनों देशों के बीच तनाव थोड़ा कम हुआ है. हालांकि, सीजफायर के...More
बांग्लादेश में आवामी लीग को प्रतिबंध कर दिया गया है. इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा, "किसी प्रकिया का पालन किए बिना आवामी लीग पर प्रतिबंध लगाना चिंताजनक है. एक लोकतंत्र के रूप में, भारत स्वाभाविक रूप से लोकतांत्रिक स्वतंत्रताओं में कटौती को लेकर चिंतित है. हम बांग्लादेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और समावेशी चुनाव जल्द से जल्द कराने का पुरजोर समर्थन करते हैं."
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के बयान पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हमने पाकिस्तानी पक्ष की ओर से दिया गया बयान देखा है. जिस देश ने औद्योगिक स्तर पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, उसका यह सोचना कि वह इसके परिणामों से बच सकता है, खुद को मूर्ख बनाना है. पाकिस्तान जितनी जल्दी इसे समझ लेगा, उतना ही बेहतर होगा."
विदेश मंत्रालय ने कहा, जहां तक भारत का सवाल है, हमारा रुख शुरू से ही स्पष्ट और सुसंगत था. हम पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाएंगे. यदि पाकिस्तानी सेना इससे बाहर रहती तो कोई समस्या नहीं होती. 9 मई की रात तक पाकिस्तान भारत को बड़े हमले की धमकी दे रहा था. 10 मई की सुबह जब उनका प्रयास विफल हो गया और उन्हें भारत की ओर से विनाशकारी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ा तो उनके सुर बदल गए और उनके डीजीएमओ ने आखिरकार हमसे संपर्क किया."
विदेश मंत्रालय ने कहा, "पिछले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर के परिणामस्वरूप पाकिस्तान ने बहावलपुर, मुरीदके, मुजफ्फराबाद और अन्य स्थानों पर अपने आतंकवादी केंद्रों को नष्ट होते देखा है. इसके बाद, हमने उसकी सैन्य क्षमताओं को काफी हद तक कम कर दिया और प्रमुख एयरबेसों को प्रभावी रूप से निष्क्रिय कर दिया. यदि पाकिस्तानी विदेश मंत्री इसे उपलब्धियों के रूप में पेश करना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है."
विदेश मंत्रालय ने कहा, "संधि की प्रस्तावना में निर्दिष्ट सद्भावना और मैत्री की भावना से इंडस वाटर ट्रीटी को बंद किया गया था. हालांकि, पाकिस्तान ने दशकों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर इन सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है. अब 23 अप्रैल के CCS निर्णय के अनुसार, भारत संधि को तब तक स्थगित रखेगा जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता."
विदेश मंत्री ने कहा, "हमारा लंबे अरसे से यही राष्ट्रीय पक्ष रहा है कि भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को द्विपक्षीय तरीके से ही हल करना है. इस नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जैसा कि आप जानते हैं, लंबित मामला केवल पाकिस्तान की ओर से अवैध रूप से कब्ज़ा किए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करना है."
सिंधु जल संधि पर विदेश मंत्रालय ने कहा, "भारत संधि को तब तक स्थगित रखेगा जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से त्याग नहीं देता."
विदेश मंत्रालय ने कहा, "जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. आतंकियों के पाकिस्तान कनेक्शन के सबूत हैं. पाकिस्तान की गोली का जवाब गोली से देंगे. पाक जब तक आतंक के साथ रहेगा तब तक संधि स्थगित रहेगा."
विदेश मंत्रालय ने कहा, "पीओके पर भारत का रुख साफ है. जम्मू-कश्मीर सिर्फ भारत और पाकिस्तान का मुद्दा है. पाकिस्तान की पहला पर डीजीएमओ से बात की.
विदेश मंत्रालय ने कहा, "कश्मीर पर भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं. कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा है. मुद्दा सिर्फ पीओके को खाली करने का है."
भारत ने अमेरिकी को सीधा जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि कश्मीर पर दूसरे देश की मध्यस्थता मंजूर नहीं है.
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. भारत ने 70 देशों के डिफेंस अटैचे को ऑपरेशन सिंदूर पर ब्रीफिंग दी. डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने न्यू ऐज वारफेयर में अपनी धाक जमाई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और उनके एयर बेस ही तबाह नहीं हुए, बल्कि उनके नापाक इरादे और उनके दुस्साहस दोनों की हार हुई है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयर बेस के साथ-साथ हमारे अनेक एयर बेस पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पाक के नापाक इरादे हर बार नाकाम हुए हैं."
पीएम मोदी ने कहा, "ये भारत शांति चाहता है, लेकिन अगर भारत पर हमला होता है तो दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी अच्छी तरह जानता है. जुनून और जज्बा ऐसे ही कायम रखना है.
पीएम मोदी ने कहा, "हमारी फौज न्यूक्लियर ब्लैकमेल की हवा निकाल देती है. हमने सैन्य कार्रवाई सिर्फ स्थिगित की है. अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया तो हम उनका मुंहतोड़ जवाब देंगे. ये जवाब अपनी शर्तों से देंगे."
पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर में मैन पावर के साथ ही मशीन का कॉर्डिनेशन भी अद्भूत रहा. भारत का पारंपरिक डिफेंस सिस्टम हो, जिसने कई युद्ध देखे हैं. हमारे आकाश डिफेंस सिस्टम को एस-400 ने अभूतपूर्व मजबूती दी है. एक मजबूत सुरक्षा कवच भारत की पहचान बन गई है. पाकिस्तान के लाख कोशिश के बाद भी कहीं आंच भी नहीं आई."
पीएम मोदी ने कहा कि अब ऑपरेशन सिंदूर भारत का न्यू नॉर्मल है. उन्होंने कहा कि अब हमारे तीन सूत्र हैं. दुनिया भी भारत की इस नई व्यवस्था को समझते हुए आगे बढ़ रही है.
1- अगर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से अपनी शर्तों पर अपने समय पर जवाब देंगे.
2- कोई भी न्यूक्लीयर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा
3- आतंक की सरपरस्त सरकरा और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेगा.
पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए दुश्मन ने इस एयरबेस के साथ-साथ हमारे अनेक एयरबेस पर कई बार हमला करने की कोशिश की, लेकिन पाक के नाकाम, नापाक इरादे हर बार नाकाम रहे. पाकिस्तान के ड्रोन, उसके यूएवी, उसके एयरक्राफ्ट और उसकी मिसाइलें हमारे सशक्त एयर डिफेंस के सामने सबके सब ढेर हो गए."
पीएम मोदी ने कहा, "हमारे ड्रोन, हमारी मिसाइलें उसके बारे में सोचकर पाकिस्तान को कई दिनों तक निंद नहीं आएगी. हमारी सेना ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया. हमने आतंकियों फन को घर में घुसकर कुचला. पाकिस्तान आतंक के भरोसे है."
पीएम मोदी ने कहा, "जब हमारी बेटियों का सिंदूर छिना गया तो हमें आतंकियों के फन को कुचलना पड़ा. आपने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया. 9 आतंकी ठिकाने बर्बाद हुए. 100 से ज्यादा आतंकी मौत हुई. आतंकियों के आका को समझ आ गया कि भारत की ओर आंख उठाने वाले का एक ही अंजाम होगा, ताबाही."
पीएम मोदी ने कहा, "आज ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरे कोने में सुनाई दे रहा है. इस ऑपरेशन में हर भारत आपके साथ खड़ा रहा. आज हर देशवासी अपने सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञ है. उनका ऋणी है. ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं है.ये भारत की नीति, नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है."
पीएम मोदी ने कहा, "भारत माता की जय से दुश्मन का कलेजा कांपता है. आपने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है. भारत माता की जय हर नागरीक की आवाज है. भारत माता की जय मैदान में भी गुंजती है और मिशन में भी गुंजती है."
आदमपुर एयरबेस में पीएम मोदी ने कहा, "जय घोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी है. ये देश के हर उस नागरिक का आवाज है जो देश के लिए जीना चाहता है, कुछ करना चाहता है."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3.30 बजे देश को संबोधित करेंगे. वे सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां जवानों से मुलाकात की थी. इसके बाद शाम 5.30 बजे विदेश मंत्रालय की भी प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कुपवाड़ा के उप जिला अस्पताल का दौरा किया. यहां कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है. उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यहां जानी नहीं केवल माली नुकसान हुआ है. यहां कम्युनिटी बंकर बने थे लेकिन लंबे समय तक उनकी जरूरत नहीं पड़ी और नए बंकर काफी सालों से नहीं बने हैं. हम सभी चाहते हैं कि सीजफायर बरकरार रहे. सरहद के नजदीक रहने वाले लोग चाहते हैं कि सीजफायर हो. अब यह सीजफायर बरकरार रहना चाहिए."
जम्मू कश्मीर के शोपियां में भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन भी कर रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी बैठक कर रहे हैं. उनके साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल शामिल हैं. यह हाईलेवल मीटिंग पीएम हाउस में हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे. उन्होंने यहां भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक हाई लेवल मीटिंग की है. इसमें आर्मी और नेवी चीफ के साथ-साथ सीडीएस भी शामिल हुए. यह मीटिंग ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर हुई है.
विदेश मंत्रालय की संसदीय समिति की अगली बैठक 19 मई को होगी. इसमें विदेश सचिव कमेटी के सामने आकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों और इसमें अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देंगे.
भारत की जवाबी कार्रवाई का पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है. उसने खुद इस बात को कबूल किया है. पाकिस्तान ने कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 जवान मारे गए हैं और 78 घायल हुए हैं.
जम्मू कश्मीर को शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. शोपियां के जंगल में कई आतंकियों के छिपे होने की खबर है.
रक्षा मंत्रालय आज भारत में तैनात मित्र देशों के विदेशी रक्षा अताशे को ब्रीफ करेगा. ब्रीफिंग में ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाओं पर होगी.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए इंडिगो और एयर इंडिगा ने कुछ शहरों की फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है, लेकिन ऐसा सिर्फ 13 मई के लिए हुआ है. जोधपुर, जामनगर, श्रीनगर और जम्मू समेत बॉर्डर से जुड़े कुछ शहरों की फ्लाइट कैंसिल हुई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का क्रेडिट लेने की होड़ में बड़ा दावा किया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दोनों देश न्यूक्लियर पावर हैं. मेरे प्रशासन ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु युद्ध रोकने के बारे में जो कहा है, उसके विपरीत हम कह सकते हैं कि शीर्ष सरकारी सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया है कि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना भारत का उद्देश्य कभी नहीं था. इस बार हमारा सैन्य उद्देश्य सिर्फ़ 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था. साथ ही शीर्ष सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि युद्ध विराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी. भारत ने सिर्फ़ पाक डीजीएमओ के इस अनुरोध पर सहमति जताई थी कि अगर आप रुकेंगे तो हम रुकेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "शनिवार को मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल युद्धविराम कराने में मदद की. मुझे लगता है कि यह स्थायी युद्धविराम होगा. भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग था. मैंने कहा कि युद्ध नहीं रोकोगे तो व्यापार नहीं करेंगे."
जम्मू संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रियासी और रामबन जिलों में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कल 13 मई, 2025 को खुलेंगे. हालांकि कठुआ, जम्मू, राजौरी, पुंछ, सांबा और उधमपुर जिलों में सभी निजी और सरकारी स्कूल कल 13 मई, 2025 को बंद रहेंगे.
भारत-पाकिस्तान डीजीएमओ वार्ता आज के लिए पूरी हुई. पाक का बॉडी लैंग्वेज डिफेंसिव रहा. पाकिस्तान अब इस टकराव को आगे नहीं बढ़ाएगा. पाकिस्तान ने कहा कि वह सीजफायर का उल्लंघन नहीं करेगा.
बीजेपी नेता आरपी सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. अभी विराम है. उन्होंने (भारतीय सेना ने) अपना पक्ष रखा है, उन्होंने तथ्य प्रस्तुत किए हैं. भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने साबित कर दिया है कि वह अभेद्य है. पाकिस्तान ने अपनी तरफ से हमले की पूरी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे."
बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, "पाकिस्तान की सेना कायर सेना है. जब सीमा पर हालात गर्म थे, तब पाकिस्तान की सेना ने हमारे शहरी इलाकों, गांवों को निशाना बनाया और पुंछ में हमने देखा कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में आम लोगों को निशाना बनाया गया. गुरुद्वारों में अरदास करने वाले ग्रंथी, मस्जिदों के मौलवी, आम लोगों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने मानवता का कत्ल किया."
रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी संबोधित कर सकते हैं.
भारत पाकिस्तान के DGMO की अब शाम 5 बजे हॉटलाइन पर बात होगी. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डीजीएमओ ने कहा कि हमने आतंकवादियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को ही निशाना बनाया, जबकि पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों का साथ दिया.
सीमा पार से हुई गोलाबारी से प्रभावित पीड़ितों के घरों के दौरे के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैं यहां केवल अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने और प्रशासन का सहयोग व्यक्त करने आया था. किसी ने कोई मांग नहीं रखी. यह उनके परिवारों के लिए दुखद समय है."
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी. हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है. पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई....मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं...जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया."
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "हमारे सभी सैन्य अड्डे, हमारी सभी सैन्य प्रणालियां पूरी तरह से एक्टिव हैं और जरूरत पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं."
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर की एयर डिफेंस कार्रवाई को हमें एक संदर्भ में समझने की जरूरत है. पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था. 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक. पहलगाम तक उनका पाप का घड़ा भर चुका था क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बना किए गए थे. हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का हमला भी सीमा पार से ही होगा, इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी की थी. जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयर फील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला किया तो वे इस मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने विफल हुए"
सेना ने कहा कि हम भविष्य की कार्रवाई के लिए तैयार हैं. हमारी सभी मिलिट्री बेस ऑपरेशनल हैं.
सेना ने कहा कि हर भारतवासी को हमारा सैल्यूट है. पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है.
सेना ने कहा, "हमने यह भी दोहराया है कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके खिलाफ है न कि पाकिस्तानी सेना से. हालांकि, यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने और आतंकवादियों की रक्षा करने का फैसला किया, जिसके कारण हमें उसी तरह जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा."
सेना ने कहा कि हमने पाकिस्तान की PL-15 मार गिराई. लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर गया है.
एयर मार्शल एके भारती ने आगे कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपनी लड़ाई मानी. हमारे एयर डिफेंस को भेदना नामुमकिन है.
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "7 मई को हमने आंतकियों के ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तान को भेजे ड्रोन को हमने नष्ट किया."
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "पाकिस्तान की फौज ने आंतकियों का साथ दिया. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है."
भारत की तीनों सेनाओं के DGMO की प्रेस ब्रीफिंग शुरू हो गई है, जो ऑपरेशन सिंदूर और डिटेल में जानकारी देंगे.
भारतीय वायुसेना ने कहा है कि सभी वायुसेना एयर फील्ड चालू हैं. यह बयान DG ISPR के इस दावे के जवाब में दिया गया है कि पाकिस्तान ने भारतीय हवाई अड्डों पर हमला किया है.
India Pakistan Ceasefire Live: भारत पाकिस्तान के DGMO की अब शाम को हॉटलाइन पर बात होगी. कुछ देर पहले ही पीएम मोदी के साथ CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक खत्म हुई है.
पाकिस्तान की ओर से सीमा पार से की गई गोलाबारी में अपनी ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए बीएसएफ कांस्टेबल जीडी दीपक चिंगाखम को अंतिम विदाई दी गई.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके सलाहकार नासिर असलम वानी और विधायक एजाज जान पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलने पुंछ पहुंचे हैं.
RJD सांसद मनोज झा ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा, "एक बात साफ है, जो भी आधिकारिक ब्रीफिंग हुई है, चाहे सेना की तरफ से हो या विदेश मंत्रालय की तरफ से, वह सुकून देने वाली है. हमारी एकमात्र चिंता ये है कि राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर जो भी कमियां रही हैं, उन्हें दूर किया जाना चाहिए. ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि जिस पड़ोसी से आप निपट रहे हैं, उसका इतिहास बहुत पुराना है. हमने पहलगाम में अपने नागरिकों को खोया है, इसलिए इसमें ये विराम तात्कालिक है, हमारी प्रतिबद्धता में कोई विराम नहीं है. ये संदेश देने के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत में सबको आना चाहिए, बात करनी चाहिए और दुनिया को एक संदेश जाना चाहिए."
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए जाकिर हुसैन के परिजनों से खीरी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, "मुआवजा दे दिया है बाकि प्रशासन को जो करना है वह जल्द करेगी."
DGMO की बातचीत से पहले पीएम मोदी के आवास पर हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है. CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बाहर निकले हैं.
मोहाली के डिप्टी कमिश्नर ने बताया है कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL) के CEO द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब तत्काल प्रभाव से संचालन के लिए खुल गया है.
सरकार ने 32 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स चलाने की अनुमति दी है. भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद ये फैसला लिया गया है. सीजफायर के बाद भारत ने लगभग सभी हवाई अड्डों को फिर से खोलने के लिए NOTAMS जारी किए हैं. हालांकि, श्रीनगर एयरपोर्ट को एक और दिन बंद रखा जा सकता है.
बीजेपी ने कहा, "23 मिनट में दुनिया ने देखा कि भारत क्या कर सकता है. भारत ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए."
ऑपरेशन सिंदूर पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है. बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, "पीएम ने जो कहा, सेना ने वही किया." उन्होंने कहा कि जैश के मुख्यालय को सेना ने ध्वस्त किया. भारत के खिलाफ जो सिर उठाएगा, वो मारा जाएगा.
आतंकियों के खिलाफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. भारतीय सेना ने कल अपने बयान में कहा कि भले ही ऑपरेशन सिंदूर का मकसद पूरा हो गया हो, लेकिन ये ऑपरेशन अभी भी जारी है और आंतक को मिटाने की हमारी कोशिश हमेशा जारी रहेगी.
दोनों देशों के DGMO की दोपहर 12 बजे हॉटलाइन पर बात होगी, जिसमें शांति कायम रखने पर बातचीत हो सकती है. इसके अलावा भारत की तरफ से सीजफायर उल्लंघन पर भी सवाल पूछा जा सकता है.
पीएम मोदी की बैठक में CDS अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ साथ NSA अजित डोभाल भी हिस्सा ले रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ स्तर पर आज होने वाली बातचीत से पहले CDS अनिल चौहान भी पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में शामिल हुए हैं.
भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत से पहले पीएम मोदी के आवास पर हो रही बैठक में हिस्सा लेने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं.
भारत-पाकिस्तान के DGMO की बातचीत से पहले पीएम मोदी के आवास पर हो रही बैठक में हिस्सा लेने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हैं.
- हिंदी न्यूज़
- न्यूज़
- इंडिया
- India Pakistan News Live: 'जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक...', सिंधु जल समझौते पर भारत का PAK को क्लीयर मैसेज