SIR से जुड़े मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष की मुहिम जारी है. पिछले 3 दिन से इंडिया गठबंधन के सांसदों का विरोध प्रदर्शन आक्रामक हो चुका है. ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन आज चौथे दिन प्रदर्शन के बड़े प्लान में है. साथ ही इसके नेता आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की कोशिश करेंगे. हालांकि अभी तक राष्ट्रपति भवन से मुलाकात का कोई समय तय नहीं हुआ है. 

Continues below advertisement

मुलाकात के लिए इंडिया गठबंधन के 10 नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन जा सकता है. टीएमसी की प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली आ गई हैं. राहुल गांधी ने शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव को फोन कर दिल्ली बुलाया है.

बड़े प्लान की तैयारी में इंडिया गठबंधन

Continues below advertisement

मुलाकात से पहले इंडिया गठबंधन के सांसदों की दोपहर 3 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में बैठक होगी. जहां आगे की रणनीति बनाई जाएगी. सूत्रों ने कहा कि इंडिया ब्लॉक ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से समय मांगा है और अगर उन्हें समय नहीं मिलता है, तो सभी विकल्प मेज पर हैं.

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन के लिए सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आवास संभावित जगहें हो सकती हैं. यह विरोध प्रदर्शन का लगातार चौथा दिन होगा.

विपक्ष का यह आक्रामक रुख  इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के बाद सामने आया है. 23 सितंबर की रिपोर्ट में कहा गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी. ये आपत्तियां ज्यादातर मतदाता सूची के SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों के बारे में थीं.

CEC के खिलाफ संग्राम के '8 दिन'

2 अक्टूबर: दिल्ली में AAP, कांग्रेस का प्रोटेस्ट, मुंबई में CJP का प्रदर्शन 

3 अक्टूबर: जंतर-मंतर पर विपक्ष का हल्लाबोल 

4 अक्टूबर: दिल्ली में ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग

5 अक्टूबर: मुंबई में ठाकरे भाइयों का मोर्चा

6 अक्टूबर: इंडिया गठबंधन के सांसदों का मार्च, संसद भवन से ECI दफ्तर तक मार्च, आकाशवाणी भवन में धरना

7 अक्टूबर: कांग्रेस ने लंच का आयोजन किया, लंच के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

8 अक्टूबर:दिल्ली में लंच के बाद राजघाट पर प्रदर्शन. पटना, लखनऊ समेत कई शहरों में प्रदर्शन 

9 अक्टूबर: राष्ट्रपति से मुलाकात की कोशिश,INDIA गठबंधन के सांसदों की बैठक

विपक्ष की 5 मांगें 

1. CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

2. मतदाता सूची में पारदर्शिता हो

3. SIR से पहले की वोटर लिस्ट का प्रयोग हो

4. EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव हो

5. चुनाव आयोग की जवाबदेही तय हो

विपक्ष के रुख पर बीजेपी हमलावर है. प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मामले का फैसला क्या सड़क से हो सकता है, क्या ये अपराध नहीं है जो राहुल कर रहे हैं. जो राहुल कह रहे हैं वो अलोकतांत्रिक है. जब कोर्ट दूसरी तारीख दे चुका है तो इसका क्या मतलब है. ये परिवार का राज नहीं है ये बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का राज है.