गुजरात: बीजेपी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस
एजेंसी | 15 Sep 2018 11:19 PM (IST)
कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने कहा, ‘‘रूपाणी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. फिर चाहे किसानों का मुद्दा हो, शिक्षा और जीवनयापन की बढ़ती लागत का मुद्दा ही क्यों न हो. यही वजह है कि हमनें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है’’.

नई दिल्ली: गुजरात कांग्रेस, बीजेपी की रूपाणी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. शनिवार को पार्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. उसने लोगों का भरोसा खो दिया है. गुजरात विधानसभा का दो दिवसीय मानसून सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है. जिसमें इस प्रस्ताव को रखने के लिए कांग्रेस ने नोटिस दिया है. शनिवार को कांग्रेस विधायक शैलेश परमार ने कहा कि उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. परमार ने कहा, ‘‘रूपाणी सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है. फिर चाहे किसानों का मुद्दा हो, शिक्षा और जीवनयापन की बढ़ती लागत का मुद्दा ही क्यों न हो. सरकार में व्याप्त स्तर भ्रष्टाचार फैल रहा है. यही वजह है कि हमनें सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है’’. परमार ने कहा कि जिन मुद्दों पर सरकार विफल रही है उनमें किसानों का मुद्दा भी शामिल है. राज्य सरकार न तो किसानों के लिये कर्ज माफी की योजना लेकर नहीं आई और न ही सिंचाई के लिये बिजली की उचित आपूर्ति सुनिश्चित कर सकी है. सरकार को फसलों का अच्छा समर्थन मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए, लेकिन सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया. महाराष्ट्र: 2019 में प्रकाश आंबेडकर की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टीJ&K: चार चरणों में होंगे शहरी निकाय चुनाव, पहले फेज में 8 अक्टूबर को होगी वोटिंग