ABP-Cvoter Exit Poll Results 2021 Live: पुदुचेरी, असम से BJP को अच्छी खबर, बंगाल में नहीं खिलेगा कमल, जानें बाकी राज्यों का हाल
ABP-Cvoter Exit Poll Results 2021 Live Updates: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले आज एबीपी के एग्जिट पोल के जरिए जान सकते हैं कि इन राज्यों में जनता का मूड क्या है. चुनावी नतीजे तो 2 मई को आएंगे पर एग्जिट पोल के जरिए आपको इनका सटीक अनुमान जरूर मिल जाएगा. तो एग्जिट पोल की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज के साथ.
एबीपी न्यूजLast Updated: 29 Apr 2021 04:45 PM

बैकग्राउंड
ABP Exit Poll Live: असम, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में जहां विधानसभा चुनाव की वोटिंग पहले हो चुकी है वहीं पश्चिम बंगाल के चुनावी समर का आखिरी चरण भी आज शाम...More
ABP Exit Poll Live: असम, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में जहां विधानसभा चुनाव की वोटिंग पहले हो चुकी है वहीं पश्चिम बंगाल के चुनावी समर का आखिरी चरण भी आज शाम पूरा हो जाएगा. इसी के साथ पांच राज्यों की चुनावी कवायद पूरी हो जाएगी. 27 मार्च से चल रहे चुनावी घमासान के बाद अब सबको 2 मई को इन राज्यों के नतीजों का इंतजार है लेकिन इससे पहले आज शाम एग्जिट पोल के जरिए आपको एक सटीक अनुमान मिल जाएगा कि फाइनल परिणाम क्या रहने वाला है.शाम को इस समय आएंगे एग्जिट पोल के नतीजेपश्चिम बंगाल में अभी वोटिंग चल रही है जिसके खत्म होने के एक घंटे बाद केरल, तमिलनाडु, असम, पुड्डुचेरी और बंगाल के लिए एग्जिट पोल जारी किये जाएंगे. शाम सात बजे के बाद एग्जिट पोल के परिणाम जारी किए जाएंगे और इलेक्शन कमीशन के निर्देश के मुताबिक ही एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के आंकड़े जारी करेगा.आप एबीपी न्यूज के सभी प्लेटफॉर्म्स पर एबीपी एग्जिट पोल लाइव देख सकते हैं.Exit Poll on abp: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल, शाम 5 बजे से बने रहेंइन राज्यों के चुनावी नतीजों को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले ये दिखाएंगे कि लोगों का रुझान क्या है. पश्चिम बंगाल का चुनावी रण तो खासतौर पर सबसे ज्यादा दिलचस्प बना हुआ है क्योंकि यहां बीजेपी और टीएमसी ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई रैलियां कीं और गृहमंत्री अमित शाह ने ताबड़तोड़ रोड शो किए. जनता जनार्दन का क्या मन है ये तो 2 मई को पता चलेगा लेकिन आज आप इसकी एक झलक जरूर जान सकते हैं.
ये है ममता की वापसी की वजह
सी-वोटर के डायरेक्टर यशवंत देशमुख ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिला मतदाताओं और मुस्लिम वोटर्स ने ममता बनर्जी का जमकर साथ दिया. इसी वजह से लगातार तीसरी बार ममता बंगाल की सत्ता में काबिज हो सकती हैं.