Earthquake Updates: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
Earthquake Updates Live: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए.
जीवन प्रकाशLast Updated: 06 Oct 2026 11:18 PM

बैकग्राउंड
Earthquake Updates Live: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसके बाद लोग घरों से निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र...More
Earthquake Updates Live: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसके बाद लोग घरों से निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 10 बजकर 23 मिनट पर आया और इसका केंद्र उत्तराखंड का चमोली था. यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई.
भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अनुसार चमोली जिले में भूकंप धरती की सतह से 13 किलोमीटर नीचे था. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, देहरादून समेत अनेक स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कहीं से किसी नुकसान के बारे में कोई खबर नहीं मिली है.