दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट की घोषणा कर दी है. एलएसआर कॉलेज में तीन ऑनर्स पाठ्यक्रमों के लिए 100 प्रतिशत कट-ऑफ हैं.

डीयू के अधिकारियों के मुताबिक़  66,263 से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय पांच कटऑफ सूची और एक स्पेशल सूची जारी की जाएगी.  DU Cut off List 2020 दिल्ली यूनिवर्सिटी के 64 कॉलेजों के लिए जारी की जाएगी.

आपको को बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में फर्स्ट कट ऑफ़ लिस्ट के माध्यम से एडमिशन 12 अक्टूबर 2020 से शुरू किए जाने हैं. पहली कट ऑफ़ से एडमिशन 14 अक्टूबर 2020 तक लिए जायेंगे. वहीँ इसके लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर 2020 है. महत्वपूर्ण तारीखें निम्न प्रकार से हैं.

UG मेरिट लिस्ट बेस्ड एडमिशन: महत्वपूर्ण तारीखें-

  1. UG मेरिटबेस्ड एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख:16 अक्टूबर 2020
  2. UG एंट्रेंसबेस्ड एडमिशन पहली कट ऑफ लिस्ट: 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2020
  3. UG एंट्रेंसबेस्ड एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 23 अक्टूबर 2020
  4. पीजीकोर्स एडमिशन फर्स्ट लिस्ट: 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2020
  5. पीजीकोर्स में फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 30 अक्टूबर 2020
  6. नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा:18 नवंबर 2020 से

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो अलग-अलग मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए