नई दिल्ली: दिल्ली वालों को अगले एक-दो दिनों में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लोगों को शुक्रवार तक ऐसी ही गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके बाद धूल भरी आंधी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे यहां के लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी. शुक्रवार के बाद से दिल्ली में बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन 12 मई को भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवा चल सकती है. दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज काफी गर्म रहा. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. यहां कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग इलाके का तापमान 41.8 डिग्री और पालम का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
बता दें कि इससे पहले 30 अप्रैल को दिल्ली से सबसे भीषण गर्मी का सामना किया था. उस दिन पालम इलाके में तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं, उत्तर भारत में धूल भरी आंधी के कारम दिल्ली में हवा का स्तर काफी खराब हो गया है. यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का दावा, राजीव गांधी ने INS विराट को ‘निजी टैक्सी’ की तरह इस्तेमाल किया, बीजेपी ने जारी की तस्वीर चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ के कपाट खुले, बाबा के दर्शन के लिए जुटने लगे भक्त आंध्र प्रदेश के CM नायडू का दावा- 'देश में बनेगी गैर-बीजेपी सरकार, ममता बनर्जी निभाएंगी बड़ी भूमिका'
