आज दिल्ली के नगर निगम की 5 सीटों के उपचुनाव हो रहे हैं. सुबह 7.30 से नगर निगम उपचुनावों के लिए मतदान शुरू हो गया है. इन उपचुनावों को 2022 की शुरुआत में तीनों नगर निगमों के 272 वार्डों के लिए होने वाले निकाय चुनावों से पहले सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. यहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है.

3 मार्च को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. निगम के इस उपचुनाव में तीन पूर्वी और दो उत्तरी निगम की सीट पर चुनाव हो रहा है. इसमें से दो सीटें पूर्वी निगम में आरक्षित हैं. इन पांच सीटों पर कुल 63 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है. बीजेपी की तीनों सीटों को बचाने की चुनौती होगी. वहीं, आप पार्टी को निगम में अपनी मजबूती बढ़ाने का यह अवसर रहेगा, जबकि कांग्रेस की ओर से अपनी सियासी पारी को बचाना तवज्जों रहेगी. आम आदमी पार्टी की ओर से दो पूर्व विधायकों को भी सियासी जंग में फिर से उतारा गया है.

कौन सी सीट से कितने उम्मीदवार हैं

सीट उम्मीदवार
शालीमार बाग18
कल्याणपुरी16
त्रिलोकपुरी15
चौहान बांगर10
रोहिणी4

इन सभी सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाने के लिए सारी व्यवस्था है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व अन्य की मदद ली जा रही है. लेकिन इस चुनाव में सीट किसके हाथ में आएगी यह देखने की बात होगी. इस उपचुनाव में आप और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है तो वहीं कांग्रेस भी जोर-आजमाइश और पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में है. जमीन पर किए गए काम या चुनावी वादे, परचम किसका लहराएगा चंद दिनों में साफ हो जाएगा.

उपचुनाव की 5 सीटों में से शालीमार बाग नॉर्थ की सीट महिला के लिए आरक्षित है. वहीं त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी की सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं. रोहिणी सी और चौहान बांगड़ सामान्य सीटें हैं. 15 सालों से तीनों नगर निगमों पर राज कर रही बीजेपी हालांकि इस बार भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और जल्द ही इन सभी सीटों को अपने कब्जे में देखने की आस लगाए बैठी है.

ये भी पढ़ें-ABP C-Voter WB Opinion Poll: बंगाल में ममता सरकार कर सकती है वापसी, जानें किसे मिल सकती हैं कितनी सीटें?

21% लोग प्राइवेट हॉस्पिटल से, 35% सरकारी अस्पताल से लगवाना चाहते हैं कोरोना वैक्सीन, सर्वे में हुआ खुलासा