ABP Exit Poll Delhi: AAP फिर होगी दिल्ली की सत्ता पर काबिज, जीत सकती है इतनी सीटें
ABP Exit Poll Delhi: दिल्ली का विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आपके लिए एग्जिट पोल पेश किया गया है जिसके तहत साफ है कि दिल्ली में फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान है. एग्जिट पोल के फाइनल आंकड़े में आप को 51 से 65 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं बीजेपी को 3 से 17 के बीच सीटें मिल सकती हैं.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 08 Feb 2020 09:13 PM

बैकग्राउंड
Delhi Election Exit poll: आज दिल्ली विधाानसभा का चुनाव हो रहा है. दोपहर 3 बजे तक 30.18 फीसदी वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया जा चुका था. दिल्ली का दंगल कौन जीतेगा...More
Delhi Election Exit poll: आज दिल्ली विधाानसभा का चुनाव हो रहा है. दोपहर 3 बजे तक 30.18 फीसदी वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया जा चुका था. दिल्ली का दंगल कौन जीतेगा इसका फैसला आज ईवीएम में कैद हो गया. 11 फरवरी को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले हर प्रत्याशी की धड़कन बढ़ी हुई है कि उसको जनता का साथ मिलेगा या नहीं. दिल्ली में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. तीनों ही दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. दिल्ली की सत्ता पर कौन काबिज होगा ये तो 11 फरवरी को पता लग ही जाएगा लेकिन इससे पहले एबीपी न्यूज आपके लिए चुनाव के नतीजों का सटीक अनुमान लेकर आया है. एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के जरिए 11 फरवरी को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले ये अनुमान लगाया जा सकता है कि दिल्ली में किस पार्टी को जीत हासिल होने जा रही है. दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े आना शुरू हो जाएंगे और हम आपको नतीजों के सबसे सटीक अनुमान के बारे में बताएंगे. एग्जिट पोल की पल-पल की अपडेट के लिए आप एबीपी न्यूज के साथ बने रहें.
ABP न्यूज-C वोटर के एग्जिट पोल के फाइनल आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी की सीटों में और इजाफा हो गया है. अब फाइनल आंकड़े के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 51 से 65 सीटें मिल सकती हैं. वहीं बीजेपी को 3 से 17 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. वहीं कांग्रेस को 0 से 3 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.