नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजे आज यानि मंगलवार को आएंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गनती शुरू हो जाएगी. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कई मतगणना सेंटर्स बनाए गए हैं.

पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम में भी वोटों की गिनती होगी.

नेताओं ने दिया विवादित बयान

विधानसभा चुनाव में अलग-अलग पार्टी के कई नेताओं ने बयान दिया. यह चुनाव विवादित बयान को लेकर भी याद किया जाएगा. चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए कई नेताओं पर कार्रवाई भी की. इन नेताओं के प्रचार पर चुनाव आयोग का डंडा भी चला. चुनाव के दौरान शाहीन बाग और नागरिकता कानून जैसे मुद्दे भी छाए रहे. इसके अलावा पाकिस्तान की भी एंट्री देखने को मिली.

भारी संख्या में बल तैनात

चुनाव आयोग के मुताबिक काउंटिंग के लिए 33 पर्यवेक्षक होंगे. स्ट्रांग रूमों की कड़ी निगरानी के लिए भारी संख्या में बल को तैनात किए गए हैं. दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने वोटिंग से एक वोटिंग से एक दिन पहले कहा था कि सभी ईवीएमों का परीक्षण किया गया और वे फूलप्रुफ और छेड़छाड़ से परे हैं.

एग्जिट पोल में आप की जीत

चुनाव बाद हुए ज्यादातर एग्जिट पोल के आंकड़ें बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप तीसरी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाएगी. वहीं बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाने की बात कर रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में इस बार कुल 62.59 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला. साल 2015 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 67.47 फीसदी था.

सबसे अधिक वोटिंग बल्लीमारान में हुई

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने रविवार को बताया कि सबसे अधिक मतदान 71.6 फीसद बल्लीमारान विधानसभा सीट पर हुआ. सबसे कम 45.4 फीसद मतदान दिल्ली कैंट में हुआ. ओखला निर्वाचन क्षेत्र में 58.54 मतदान दर्ज किया गया जहां शाहीन बाग है. दिल्ली में वोट डालने के लिए 13750 मतदान केंद्र बनाए गए थे.

क्या कहते हैं Exit Polls के आंकड़ें?

सर्वे एजेंसी/चैनलAAPBJPCongress
एबीपी-सी वोटर51-65 सीट3-17 सीट0-3 सीट
आज तक-एक्सिस माई इंडिया59-682-110
रिपब्लिक-जन की बात48-619-210-1
टाइम्स नाऊ-आईपीएसओएस47230
टीवी-9 और सिसरो54151
इंडिया न्यूज़-नेता53-5711-170-2
पोल ऑफ एग्जिट पोल्स56131

पिछली बार आप ने जीती थी 67 सीटें

अलग-अलग एग्जिट पोल के आंकड़ों में ये साफ है कि दिल्ली में तीसरी बार अरविंद केजरीवाल सरकार बनाने जा रहे हैं. दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. इसके अलावे बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारे थे. दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.

सबसे अधिक उम्मीदवार नई दिल्ली सीट पर

सबसे अधिक उम्मीदवार नई दिल्ली नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतरे. इस सीट पर 28 उम्मीदवार थे. इसी सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं. वहीं सबसे कम चार उम्मीदवार पटेल नगर विधानसभा सीट पर हैं.