साइक्लोन अर्नब और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है. दिन भर बादल घिरे रहने के बाद कल शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार (30 अक्टूबर) की सुबह भी जारी है. करवा चौथ पर बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन में भी देरी हुई. IMD ने दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी और ओले की आशंका के चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 राज्यों में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इसमें राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक शामिल है.
यूपी में अलर्टदिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रातभर तेज बारिश हुई. प्रदेश में इस समय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर है. इसी की वजह से कल शाम से तेज बारिश हो रही है. बेमौसम बारिश से धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका है. IMD ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गोरखपुर, मेरठ और नोएडा समेत 43 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 6 जिलों में तेज बारिश और आंधी की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
बिहार में भारी बारिश की संभावनायूपी से सटे बिहार में भी मौसम बदल चुका है. साइक्लोन अर्नब के चलते कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरी बिहार में मौसम बेहद खराब रह सकता है. इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट अर्नब के चलते मध्य प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा बालाघाट, मंडला, कान्हा, डिंडोरी, शहडोल, बाणसागर बांध, अनूपपुर, अमरकंटक, सीधी और सिंगरौली में बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश होने की संभावना है.
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असरनए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते राजस्थान में मौसम बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से पंजाब व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हुआ है. इसके असर से जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पहाड़ों में बर्फबारीउत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई. केदारनाथ बद्रीनाथ ,गंगोत्री ,यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब और आदि कैलाश ओम पर्वत जैसे कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है. बर्फबारी की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है. 30- 31 अक्टूबर को भी उत्तराखंड में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. उत्तराखंड मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा.
ये भी पढ़ें
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
