पटनाः प्रवासी मजदूरों की वापसी के साथ ही बिहार में कोरोना का स्तर काफी तेजी से ऊपर गया है. जागरूकता के अभाव के कारण बिहार से अक्सर ही ऐसी तस्वीरें सामने आती रही जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं नाम नहीं था. इसका ही नतीजा है कि वर्तमान में बीते 24 घंटे के सामने आए नतीजों में बिहार में 148 नए कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं. इन मरीजों के मिलने के बाद अब राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6 हजार के पार हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अब तक राज्य में 35 लोगों की मौत हुई है. सामने आई रिपोर्ट में बिहार में कोरोना के कुल 148 नए मामले सामने आए हैं. जिसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,096 हो गई है.
विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से अब तक संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है. वह सात जून को दिल्ली से जहानाबाद आया था और उसे आईसोलेशन में रखा गया था. राज्य में कुल संक्रमित लोगों में से 3,316 ठीक हो चुके हैं जबकि 2,745 लोगों का इलाज चल रहा है.
बता दें कि वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पास पहुंच गई है. देश में 2,97,535 लोगों में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला है. जिसमें से अब तक 1,47,194 लोगों का इलाज रहा है. वहीं 1,41,842 लोगों में अभी भी कोरोना के लक्षण देखे गए हैं. करोना से अबतक 8,498 लोगों की मौत हुई है.
यह भी पढ़ेंः
दिल्ली में एक दिन में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 2137 पॉजिटिव मरीज़, कुल मामले 36 हजार के पार
कोरोना वायरस के चढ़ते ग्राफ के बीच 16-17 जून को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
