Coronavirus Live Updates: पीएम मोदी बेल्जियम नहीं जाएंगे, मुगल गार्डन भी 7 मार्च को ही किया जाएगा बंद
भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हो गई है. एयरपोर्ट से लेकर बंदरगाहों तक हर जगह स्क्रीनिंग के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली में अभिभावक बच्चों को हैंड सेनेटाइजर और मास्क देकर स्कूल भेज रहे हैं.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 05 Mar 2020 07:37 PM
बैकग्राउंड
नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना के संकट से जूझ रही है. दुनिया भर में 3000 से ज्यादा लोग इस बीमारी के चलते मौत के मुंह में जा चुके...More
नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना के संकट से जूझ रही है. दुनिया भर में 3000 से ज्यादा लोग इस बीमारी के चलते मौत के मुंह में जा चुके हैं. भारत के लिए भी कोरोना की चिंता बहुत बड़ी है, क्योंकि देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना कई लोगों को गिरफ्त में ले चुका है. चिंता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि इटली से घूमकर वापस आए कई लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है. इसकी तलाश की जा रही है कि ये लोग देश के किन-किन हिस्सों में गए हैं, खासकर राजस्थान गए इटली के पर्यटकों की जानकारी निकाली जा रही है कि वो किस किस शहर में घूमे हैं, यानी कुल मिलाकर भारत को और ज्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है. भारत में अब तक कुल 29 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना का सेंटर भले ही चीन का वुहान रहा हो लेकिन अब दुनिया के कई देशों को अपनी गिरफ्त में ले चुका है. कोरोना से बेहाल दुनिया के अलग-अलग देशों में मौत का आंकड़ा लगतार बढ़ रहा है. चीन में कुल 80 हजार 282 मामले , 3 हजार 981 लोगों की मौत हो गई है. ईरान में 2336 मामले सामने आए हैं जबकि 77 लोगों की मौत हो गई है. इटली में 2502 लोग संक्रमित हैं जबकि 79 लोग जान गंवा चुके हैं. दक्षिण कोरिया में 5621 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं, 33 लोगों की मौत हो चुकी है. जापान में 299 लोग संक्रमित हैं, 6 की मौत हुई है. अमेरिका में 128 लोग संक्रमित हैं जबकि 11 को जान गंवानी पड़ी है. हांगकांग में 101 लोक कोरोना से पीड़ित हैं जबकि 2 की मौत हुई है. फ्रांस में 212 लोग वायरस के शिकार हैं जबकि 4 को जान गंवानी पड़ी है. ऑस्ट्रेलिया में भी दो लोगों की मौत हुई है.
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन को भी समय से पहले बंद करने का फैसला लिया गया है. पहले मुगल गार्डन को 8 मार्च को बंद किया जाना था लेकिन अब इसे 7 मार्च को ही बंद कर दिया जाएगा.