Coronavirus Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित की संख्या 1364 हुई, आज 25 लोगों की मौत

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5865 हो गई है. अब तक 169 लोगों की मौत हुई है. 478 ठीक हुए हैं. सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1135 हो गई हैराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 हॉटस्पॉट को सील करने का फैसला किया गया है. दिल्ली में अब तक 669 मामले सामने आ चुके हैं और नौ लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं उत्तर प्रदेश में 15 जिलों के हॉटस्पॉट्स को पूरी तरह से सील करने का फैसला किया है.दुनियाभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1,517,095 पहुंच गई है, वहीं 88,441 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. दुनिया भर में इस बीमारी से अबतक 329,955 ठीक भी हुए हैं. दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौत इटली में हुई हैं. इटली में इस वायरस के चलते 17,669 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. कोरोना वायरस से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी खबरों के लिए बनें रहे एबीपी न्यूज़ के साथ

एबीपी न्यूज़Last Updated: 09 Apr 2020 10:39 PM

बैकग्राउंड

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 5734 हो गई है. अब तक 166 लोगों की मौत हुई है. 473 ठीक हुए हैं. हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि कोविड के...More

सरकार ने जीवन रक्षक उपकरणों (वेंटिलेटर), सर्जिकल मास्क, पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण), कोरोना वायरस परीक्षण किट पर स्वास्थ्य उपकर, सीमा शुल्क से छूट दी: वित्त मंत्रालय