Coronavirus Live Updates: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पूरी तरह से सील, गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने दिए आदेश
देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 603 हो गई है. अब तक 18985 लोग संक्रमित हुए हैं और इनमें से 3260 लोग ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम के करीब साढ़े पांच बजे जानकारी दी. देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं. यहां 4669 लोग अब तक COVID 19 से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 572 लोग ठीक हुए हैं और 232 लोगों की मौत हुई है.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 21 Apr 2020 11:13 PM

बैकग्राउंड
नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों...More
नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार के पार पहुंच गई है. मंत्रालय के मुताबिक, अबतक 18 हजार 601 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं, 590 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि 3252 लोग ठीक भी हुए हैं. महाराष्ट्र में जहां मामले सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं गोवा अब कोरोना मुक्त हो गया है.किस राज्य में कितनी मौतें हुईं?स्वास्थय मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में 232, मध्य प्रदेश में 74, गुजरात में 71, दिल्ली में 47, तमिलनाडु में 17, तेलंगाना में 23, आंध्र प्रदेश में 20, कर्नाटक में 16, उत्तर प्रदेश में 18, पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, राजस्थान में 25, जम्मू-कश्मीर में 5, हरियाणा में 3, केरल में 3, झारखंड में 2, बिहार में 2, असम, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है.
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है. डीएम ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग की सलाह के बाद, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक उपाय के रूप में हम पूरी तरह से दिल्ली- नोएडा/गौतमबुद्ध नगर सीमा को बंद कर रहे हैं.