Coronavirus Live Updates: देश में नए केस और एक्टिव मामलों में गिरावट, लेकिन बड़ी संख्या में मौत बरकार
Coronavirus Live Updates: देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का खतरा बरकरार है. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 9 राज्यों के 46 जिलों के कलेक्टरों और चंडीगढ़ के प्रशासक से बात करेंगे, इस दौरान उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी ये संवाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे. जिलों में कोरोना की क्या स्थिति है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इस पर चर्चा होगी. कोरोना वायरस से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ.
एबीपी न्यूज़Last Updated: 18 May 2021 09:50 AM

बैकग्राउंड
Coronavirus Live Updates: देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का खतरा बरकरार है. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 9 राज्यों के 46 जिलों के कलेक्टरों और...More
Coronavirus Live Updates: देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का खतरा बरकरार है. इसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 9 राज्यों के 46 जिलों के कलेक्टरों और चंडीगढ़ के प्रशासक से बात करेंगे, इस दौरान उन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी ये संवाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे. जिलों में कोरोना की क्या स्थिति है और इसकी कैसे रोकथाम हो, इस पर चर्चा होगी. आज संवाद में तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, एमपी, उत्तराखंड के जिलाधिकारी, चंडीगढ़ के प्रशासक और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे. बैठक सुबह 11 बजे होगी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी 20 मई को भी देश के 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे. कोरोना वायरस से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत तय करने पर सुनवाईदिल्ली हाई कोर्ट में आज ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत तय करने के मुद्दे पर सुनवाई होगी. सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने कोर्ट से कहा था कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के अलग-अलग मॉडल उपलब्ध होते हैं और अलग-अलग देशों से आता है, लिहाजा एक कीमत तय करना मुश्किल है. इस पर कोर्ट ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा था कि कोई एक ऐसा फॉर्मूला तैयार करना चाहिए, जिसके आधार पर सभी ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की कीमत तय हो सके.वहीं, दिल्ली हाई कोर्ट में आज दिल्ली में वैक्सीनेशन की कमी के मुद्दे पर दायर याचिका पर भी सुनवाई होगी. याचिका में कहा गया है कि दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत के चलते जो लोग वैक्सीन लगवाने के इक्छुक भी हैं उनको भी वैक्सीन नहीं मिल पा रही.यह भी पढ़ें-Cyclone Tauktae: कमजोर पड़ने लगा ताउते तूफान, मुंबई में 6 की मौत, गुजरात में 2 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचेकोरोना इलाज में अब नहीं होगा प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल, ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 33,53,765 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 13.29 प्रतिशत है. अभी तक कुल 2,15,96,512 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 85.60 प्रतिशत है. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है.