Coronavirus Live Updates: महाराष्ट्र में 283 नए मामले आए, राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,483 हुई

आज से देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन में रियायत दी गई. यूपी के 56 जिलों में केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक छूट मिलेगी, 19 में डीएम फैसला करेंगे. दिल्ली और मुंबई में लॉकडाउन में कोई रियायत नहीं दी गई है. भारत में अब तक 17656 केस की पुष्टि हुई है. इनमें से 559 लोगों की मौत हुई है. 2842 मरीज ठीक हुए हैं.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 20 Apr 2020 10:34 PM

बैकग्राउंड

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 16116 हो गई है और 519 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में 1334 नए मामले आए हैं....More

पंजाब में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, नया मामला जालंधर से आया है. राज्य में अभी तक आए 245 मामलों में से सबसे ज्यादा 61 मामले मोहाली जिले से हैं, वहीं जालंधर में अभी तक 48 मामलों की पुष्टि हुई है.