नई दिल्ली: देश में पिछले चार दिनों से लगातार 18 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या साढ़ें पांच लाख से ज्यादा हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 5 लाख 66 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 16893 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 34 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 522 नए मामले सामने आए और 418 मौतें हुईं.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,637,039), ब्राजील (1,345,254), रूस (634,437) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

क्रमांकराज्य का नामकोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुएमौत
1अंडमान निकोबार90460
2आंध्र प्रदेश138916232180
3अरुणाचल प्रदेश187611
4असम7752533311
5बिहार9640739062
6चंडीगढ़4353496
7छत्तीसगढ़2761217313
8दिल्ली85161562352680
9गोवा11984783
10गुजरात31938232401827
11हरियाणा142109502232
12हिमाचल प्रदेश9425569
13जम्मू कश्मीर7237458595
14झारखंड2426184515
15कर्नाटक142957683226
16केरल4189215222
17लद्दाख9646161
18मध्य प्रदेश1337010199564
19महाराष्ट्र169883889607610
20मणिपुर12274940
21मेघालय47421
22मिजोरम148550
23ओडिशा6859494623
24पुद्दुचेरी61922110
25पंजाब54183764138
26राजस्थान1766013618405
27तमिलनाडु86224477491141
28तेलंगाना153945582253
29त्रिपुरा138010851
30उत्तराखंड2831211139
31उत्तर प्रदेश2282815506672
32पश्चिम बंगाल1790711719653
भारत में कुल मरीजों की संख्या56684033482216893

मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 58.67% हुई मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है. कोरोना मरीजों के यह रिकवरी दर बढ़कर 58.67% तक पहुंच चुकी है. कोरोना का परीक्षण करने के लिए नैदानिक प्रयोगशालाओं के बढ़ते नेटवर्क के साथ भारत में अब प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,047 हो गई हैं. इसमें सरकारी क्षेत्र के 760 और 287 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं.

पिछले 24 घंटे में जिन 11 प्रयोगशालाओं को शामिल किया गया है, उनमें सभी सरकार द्वारा संचालित हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 28 जून तक 83,98,362 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 170,560 लोगों की रविवार को जांच की गई थी.

ये भी पढ़ें-दुनियाभर में अबतक 1.04 करोड़ कोरोना संक्रमित, पिछले 24 घंटे में ब्राजील में हुईं सबसे ज्यादा मौतेंअमेरिका में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 44 हजार नए मामले, अबतक कुल 26.81 लाख संक्रमित