Covid 19 Cases In Mumbai: दिल्ली और मुंबई कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में रहा है. मुंबई में जहां आज मंगलवार के मुकाबले मामलों में कमी देखी गई है तो वहीं दिल्ली में बढ़ोतरी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 13785 मामले आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है. संक्रमण दर 23.86 फीसदी दर्ज की गई है. इस समय शहर में 75,282 एक्टिव मरीज हैं. वहीं मुंबई में 6032 मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है. शहर में मंगलवार को 6149 मामलों की पुष्टि हुई थी. 

दिल्ली में अब तक 17,47,966 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 16,47,224 संक्रमण से उबर चुके हैं. 25,460 मरीजों की मौत हुई है.

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 11,684 नए मामले समाने आए थे और संक्रमण दर 22.47 प्रतिशत थी. वहीं, सोमवार को कोविड-19 के 12,527 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण से 24 लोगों की मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 27.99 प्रतिशत थी.

इस बीच दिल्ली में नमूनों की जांच दर कम होने के सवाल पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा कि किसी को कोविड-19 संबंधी जांच से इनकार नहीं किया जा रहा है और अधिकारी केन्द्र से जारी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ उनका कहना है कि कोविड-19 के अधिक लक्षण वाले मरीजों के सम्पर्क में आए लोग और जिनमें संक्रमण के लक्षण हैं, वे जांच कराएं. मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि सामुदायिक स्तर पर सभी स्थानों पर जांच की जाए, जो हम कर रहे हैं.’’ जैन ने कहा कि दिल्ली में पिछले छह महीने से रोजाना 50 से 60 हजार जांच की जा रही है.

दिल्ली में 13 जनवरी को 28867 मामले आए थे, जो महामारी शुरू होने के बाद से अबतक एक दिन में संक्रमण के आने वाले मामलों की सबसे अधिक संख्या थी. इस दिन 98832 नमूनों की जांच की गई थी. 

तारीखनए मामलेमौतसंक्रमण दरजांच
19 जनवरी137853523.86%57776
18 जनवरी116843822.47%52002
17 जनवरी125272427.99%44762
16 जनवरी182862827.87%65621
15 जनवरी207183030.64%67624
14 जनवरी243833430.64%79578
13 जनवरी28867 रिकॉर्ड3129.21%98832
12 जनवरी275614026.22%105102
11 जनवरी212592325.65%82884
10 जनवरी191661725%76670
09 जनवरी227511723.53%96678
08 जनवरी20181719.60%102965
07 जनवरी17335917.73%97762
06 जनवरी15097615.34%98434
05 जनवरी10665811.88%89742

मुंबई में कोरोना की मौजूदा तीसरी लहर में सबसे अधिक केस सात जनवरी को 20971 आए थे. वहीं दूसरी लहर में पिछले साल तीन अप्रैल को सबसे अधिक 11 हजार 573 मामलों की पुष्टि हुई थी. कोरोना के नए मामलों में कमी के बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. लोग अस्पतालों में कमी भर्ती हो रहे हैं. हम लगातार टेस्टिंग बढ़ा रहे हैं और टीकाकरण पर ध्यान दिया जा रहा है.

तारीखमामलेमौतजांच
19 जनवरी60321260291
18 जनवरी6149747700
17 जनवरी59561247574
16 जनवरी78951157534
15 जनवरी106611154558
14 जनवरी11317954924
13 जनवरी13702663031
12 जनवरी16420767339
11 जनवरी11647262097
10 जनवरी13648559242
09 जनवरी19474768249
08 जनवरी20318571019
07 जनवरी20971 रिकॉर्ड672442
06 जनवरी20181467487
05 जनवरी15166360014

बता दें कि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना जांच में कमी देखी जा रही है. इस बीच मंगलवार को केन्द्र ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 जांच की संख्या में गिरावट को चिह्नित करते हुए उन्हें जांच बढ़ाने को कहा.

Vaccinated लोगों में Omicron संक्रमण डेल्टा के खिलाफ बढ़ाएगा इम्यूनिटी, WHO ने भी बताया सही