झारखण्ड: गोड्डा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की एक कार्यकर्ता द्वारा पैर धोकर पानी पी लेने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इसके विरोध में आज दुमका में सांसद निशिकांत दुबे को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ ने काला झंडा दिखाया. निशिकांत दुबे पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की एक जमीन पर कांग्रेस पार्टी के अतिक्रमण किये जाने की शिकायत को लेकर दुमका पहुंचे हुए थे.

जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार को ज्ञापन सौपने के बाद जैसे ही सांसद अपने कार्यकर्ताओ से साथ बाहर निकले, वहां परिसदन के बाहर पहले से खड़ी कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अरबी खातून समेत कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओ ने सांसद का विरोध किया और विरोध में काला झंडा दिखाया.

कांग्रेस बीजेपी में जारी है आरोप प्रत्यारोप का दौर कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अरबी खातून ने कहा "सांसद निशिकांत दुबे मनुवादी सोच के इंसान है. जब उनका कार्यकर्ता सांसद का पैर धोकर उस पानी को पी रहा था तब सांसद को उसे रोकना चाहिए था लेकिन सांसद ने ऐसा नही किया. ऐसे सांसद को बीजेपी से हटा देना चाहिए."

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा "सही और गलत का पहचान वक्त करता है. क्या सही है और क्या गलत वो जनता तय करती है क्योंकि प्रजातंत्र में जनता मालिक है. पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की एक जमीन पर कांग्रेस पार्टी ने जबरन अतिक्रमण कर रखा है और उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए ही वह दुमका के उपायुक्त से मिलने आये है."

सांसद ने सोशल मीडिया पर शेयर कि थी तस्वीर रविवार को सांसद निशिकांत दुबे एक पुल के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड के गोड्‌डा में पहुंचे थे. यहां पर बीजेपी के कार्यकर्ता ने सांसद के पैर धोकर पी लिया. सांसद निशिकांत दुबे ने पैर धोनेवाली तस्वीर को फेसबुक पर डाला था. जिसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर निशिकांत दुबे की आलोचना हो रही है.

पिता की लाश पर रोते बच्चे के लिए पसीजा लोगों का दिल, ट्विटर कैंपेन से जुटाए गए ₹ 26 लाख

राहुल बोले- बेटियों से बलात्कार पर पीएम मोदी की चुप्पी स्वीकार नहीं की जा सकती

मोहन भागवत का BJP विरोधियों को जवाब, कहा- ‘नागपुर से नहीं चलती सरकार, मांगने पर ही देते हैं सलाह’

राफेल सौदाः कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा- अगर विमान UPA से सस्ता खरीदा तो 126 के बजाए 36 ही क्यों?