Congress New President: कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) के चुनाव से जुड़ा विस्तृत कार्यक्रम अगले तीन-चार दिनों में घोषित किया जा सकता है. पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया, ‘अगले तीन-चार दिनों के भीतर चुनाव का पूरा कार्यक्रम सामने आएगा. इसमें नामांकन दाखिल करने की तिथि, नाम वापस लेने की तिथि और चुनाव की तिथि शामिल होगी.’ कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने पिछले साल जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी उसके अनुसार, नए अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच संपन्न होनी है.

अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना सीडब्ल्यूसी पर निर्भर

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan mistry) ने हाल ही में कहा था कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है, जो 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कोई भी दिन हो सकता है. पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं.

सोनिया गांधी क्यों बनी अध्यक्षपिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं. सांसद राहुल गांधी दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए राजी नहीं है. समय-समय पर उन्हें पार्टी नेताओं द्वारा मनाने की बात सामने आती रही है, लेकिन इसके बाद भी वो राजी नहीं है. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 303 सीटें जीती थी, वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 पर ही सिमट गई थी.

यह भी पढ़ें-

Anand Sharma Resigns: गुलाम नबी के बाद अब आनंद शर्मा ने कांग्रेस के इस पद से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Gujarat Politics: गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा, कहा- राज्य में हैं 18-20 लाख फर्जी मतदाता