कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में कहा कि CEC एक संवैधानिक संस्था है. वे स्वतंत्र हैं. वे स्वतंत्र फैसले ले सकते हैं, लेकिन उन्हें स्वतंत्र फैसले नहीं लेने दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि CEC के 2 सदस्यों ने खुलकर आयोग की पोल खोल दी है कि आयोग कैसे काम कर रहा है.

Continues below advertisement

खरगे ने कहा कि CEC के 2 सदस्यों ने बताया है कि कैसे गड़बड़ियां हो रही हैं और सदस्यों को कैसा महसूस हुआ, लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने आगे कहा कि तो ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वह चाहते हैं कि 'वोट चोरी' जारी रहे. उन्होंने जो भी 'वोट चोरी' की है, उसी के दम पर उन्होंने केंद्र और राज्यों में सरकार बनाई है. 

ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या बोलेप्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि ऐसा माहौल बनाने के लिए ही पीएम मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त और सदस्यों की सुरक्षा के लिए 2023 का एक्ट लाए. उन्होंने उन्हें यह सुरक्षा (इम्युनिटी) दी. यह सुरक्षा न तो भारत के राष्ट्रपति को मिली है और न ही मुख्य न्यायाधीश को, लेकिन यह एक चुनाव आयुक्त को दी गई है.

Continues below advertisement

हम इसके खिलाफ लड़ेंगे- खरगेखरगे ने सवाल उठाए कि क्यों उन्हें (ज्ञानेश कुमार) को ये सुरक्षा दी गई है और इसके बाद ही उन्होंने यह प्रक्रिया शुरू की. खरगे ने आगे कहा कि वोट चोरी, EVM वगैरह वे (CEC) जो भी गलतियां करते हैं, उनके इस सबके लिए मरने तक छूट मिली हुई है. इसका मतलब है कि यह वोट हथियाने और लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करने की एक साजिश है और वे यह सब कर रहे हैं और हम इसके खिलाफ लड़ेंगे.

इंडिया गठबंधन सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करने जा रहा है. इसमें ममता बनर्जी समेत कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल होंगे. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने साफ कहा है कि ज्ञानेश कुमार के जाने तक इंडिया गठबंधन लड़ता रहेगा. 

ये भी पढ़ें

'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस