CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि जब मोदी-शाह ने दिल्ली को एक किले में बदल दिया और अपने ही नागरिकों के खिलाफ एक तरह से जंग छेड़ दी तो एक बात बिल्कुल साफ हो गई है. इस सरकार के टिके रहने में ज्ञानेश कुमार की भूमिका सबसे अहम है. सौरव दास ने पोस्ट में आगे लिखा कि नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों के इस्तेमाल पर जिस तरह से ताकत का बेतहाशा इस्तेमाल किया गया, उन्हें डराया-धमकाया गया, उसने सरकार की असलियत सबके सामने ला दी है, लेकिन हम युवा पीढ़ी जवाबदेही की मांग करती रहेगी. हम न तो डरेंगे और न ही चुप बैठेंगे. हम पीछे नहीं हट रहे हैं. हम पूरी ताकत के साथ वापसी कर रहे हैं.

Continues below advertisement

Continues below advertisement

प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प

CJP ने शनिवार को SIR खिलाफ तब तक प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते. CJP ने रविवार सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर फिर से प्रदर्शन करने की घोषणा की. इस बीच, दिल्ली यातायात पुलिस ने नयी दिल्ली और मध्य दिल्ली में संभावित पाबंदियों को लेकर चेतावनी जारी की. शनिवार के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों, कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कॉजपा के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने कहा कि संगठन इस कार्रवाई के बावजूद पीछे नहीं हटेगा.