नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. थरूर की 85 वर्षीय मां की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं.
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टेस्टिंग अपॉइंटमेंट के दिए दो दिन और रिपोर्ट के लिए डेढ़ दिन इंतजार करने के बाद पुष्टि हुई है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं. मेरी बहन और 85 वर्षीय मां की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
थरूर ने आगे कहा कि आपको पता होना चाहिए कि मेरी बहन कैलिफोर्निया में फाइजर की दोनों डोज ले चुकी है. मैंने और मेरी मां ने कोविशिल्ड वैक्सीन की दूसरी डोज आठ अप्रैल को ली थी. इसलिए हमारे पास यह कहने के पर्याप्त तर्क हैं कि वैक्सीन कोरोना के संक्रमण को नहीं रोकती है बल्कि वैक्सीन वायरस के असर को कम करती है.
बता दें कि केरल में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को 22,414 लोग कोरोना से संक्रमित हुए और 22 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक 5,000 लोगों की मौत हुई है.
Nashik Hospital Oxygen Leak: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने से 24 मरीजों की मौत